बस्तर दशहरा: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की मुरिया दरबार की सराहना, बोलीं- आदिवासी परंपरा और विरासत को सहेजना जरूरी
Spread the loveजगदलपुर। विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा में...
Spread the loveजगदलपुर। विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा में...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों और...
Spread the loveइंदौर और आसपास के अंचल के...
चंदेरी। माधव एक्सप्रेस
अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार को ग्रामीण अंचलों से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। किसी की फसल बरसाती पानी में डूब गई थी तो कोई वर्षों पुराने भूमि विवाद के समाधान की गुहार लगा रहा था। जनसुनवाई एक बार फिर आमजन की उम्मीदों का केंद्र बनकर सामने आई।
ग्राम कुंडरपुर के आदिवासी किसानों ने खेतों में बरसाती पानी भर जाने से फसलें नष्ट होने की शिकायत दर्ज कराई। किसानों ने बताया कि जल निकासी बाधित होने के कारण उनके खेतों में पानी भर गया और पूरी मेहनत पर पानी फिर गया। उन्होंने फसलों का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाने तथा समस्या के स्थायी समाधान की मांग की।
इसी दौरान भूमि विवादों से जुड़े कई प्रकरण भी जनसुनवाई में पहुंचे। फरियादियों ने सीमांकन, अतिक्रमण, रास्ते के विवाद, राजस्व अभिलेखों में त्रुटियां तथा कब्जे से संबंधित शिकायतें प्रशासन के समक्ष रखीं। ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच कर शीघ्र न्याय दिलाने की मांग की।
अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री मनीष धनगर ने सभी आवेदनों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक जांच कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने आवेदकों को आश्वस्त किया कि प्रत्येक प्रकरण का नियमानुसार निराकरण कराया जाएगा और पात्र लोगों को न्याय दिलाने का पूरा प्रयास किया जाएगा।
जनसुनवाई ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि शासन की यह व्यवस्था तभी सार्थक है, जब पीड़ित व्यक्ति को केवल सुनवाई ही नहीं, बल्कि समयबद्ध न्याय भी मिले। ग्रामीणों की निगाहें अब प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हैं।
