24 घंटे में ‘रामायण’ की अमेरिकी प्रीमियर एडवांस बुकिंग में 27% का उछाल, लॉस एंजिल्स प्रीमियर की सकारात्मक प्रतिक्रियाओं का दिखा असर
Spread the love रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की...
Spread the love रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की...
Spread the loveमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वर्चुअल माध्यम...
Spread the love उत्सव के पहले दिन साहित्य...
उज्जैन/मध्य प्रदेश
अयोध्या धाम में आगामी 7 अगस्त 2026 से 13 दिवसीय भव्य संगीतमय ‘श्री राम कथा एवं दर्शन यात्रा’ का आयोजन होने जा रहा है। यह दिव्य धार्मिक यात्रा 7 अगस्त 2026 (शुक्रवार) से शुरू होकर 19 अगस्त 2026 (बुधवार) तक चलेगी। इस भव्य आयोजन में श्रद्धालुओं को प्रभु श्री राम की पावन जन्मभूमि के दर्शन के साथ-साथ ज्ञानमयी राम कथा का श्रवण करने का सौभाग्य प्राप्त होगा।
आचार्य मानस गुरुजी करेंगे कथा रसपान
आयोजन समिति से मिली जानकारी के अनुसार, इस 13 दिवसीय यात्रा के दौरान मुख्य आकर्षण ‘श्री राम कथा’ होगी। सुप्रसिद्ध राम कथा प्रवक्ता आचार्य मानस गुरुजी अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को संगीतमय श्री राम कथा का रसपान कराएंगे। श्री राम कथा का नियमित आयोजन दिनांक 8 अगस्त से 16 अगस्त 2026 तक रहेगा, जिसका समय प्रतिदिन दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।
प्रमुख दर्शनीय स्थल:
इस दर्शन यात्रा के अंतर्गत श्रद्धालुओं को देश के अत्यंत प्राचीन और पौराणिक तीर्थ स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं:
अयोध्या धाम स्थित श्री राम जन्मभूमि, हनुमान गढ़ी, कनक भवन और पावन सरयू घाट।
दशरथ महल, राम मंदिर वर्कशॉप, सीता माता रसोई और बड़े हनुमान जी।वाल्मीकि रामायण भवन, चार धाम मंदिर, भारत कुंड-नंदी ग्राम।
इसके साथ ही काशी विश्वनाथ (वाराणसी), प्रयागराज और चित्रकूट के भी पावन दर्शन कराए जाएंगे।
