48 लाख के पैकेज का दावा कर रचाई शादी, खुली नौकरी की सच्चाई तो पत्नी ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप
Spread the loveबिलासपुर। शादी से पहले 48 लाख...
Spread the loveबिलासपुर। शादी से पहले 48 लाख...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में फिलहाल मानसूनी गतिविधियां...
Spread the loveकोरबा। कोरबा जिले के पाली थाना क्षेत्र...
टोक्यो । जापान के पूर्व मंत्री हिदेकी माकिहारा ने भारत-जापान बुलेट ट्रेन परियोजना में हो रही देरी के लिए भारतीय पक्ष को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने पोस्ट के माध्यम से यह गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसमें कहा गया है कि परियोजना के लेट होने की सबसे बड़ी वजह भारत का बार-बार अपने वादों से मुकरना और फैसलों को अंतिम समय पर बदलना रहा है। माकिहारा, जो खुद इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट से जुड़े रहे हैं, ने दावा किया कि भारतीय पक्ष ने कई बार किए गए समझौतों और वादों को पूरा नहीं किया। उनके मुताबिक, भारत समझौते करने के बाद उनसे पीछे हट गया और बार-बार अपने हिसाब से शर्तों में बदलाव करता रहा, जिससे प्रोजेक्ट में अनावश्यक विलंब हुआ। उन्होंने बताया कि जापानी टीम ने पूरी लगन और मेहनत से काम किया, लेकिन अपेक्षित परिणाम नहीं मिल सके। पूर्व मंत्री ने अपनी पोस्ट में रिपोर्ट का हवाला दिया, जिसमें यह दावा किया गया है कि बुलेट ट्रेन के सबसे अहम सेफ्टी सिस्टम, यानी सिग्नलिंग सिस्टम, में जापान को शामिल नहीं किया गया है। हालांकि, ये सभी आरोप माकिहारा की निजी सोशल मीडिया पोस्ट और उनके साझा किए गए लेख पर आधारित हैं। इस संबंध में भारत सरकार या मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना से जुड़े अधिकारियों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
