RPF के 42वें स्थापना दिवस पर उत्कृष्ट अधिकारी-जवान सम्मानित, सेगवे परेड ने मोहा मन
Spread the loveरायपुर.रेलवे सुरक्षा बल ने उत्साह और...
Spread the loveरायपुर.रेलवे सुरक्षा बल ने उत्साह और...
Spread the loveसेवा संकल्प अभियान-2026 मातृ एवं शिशु...
Spread the loveमहतारी वंदन और सुकन्या समृद्धि योजना...
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 08 जुलाई 2026
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मुकेश रावटे ने आज गौरेला विकासखंड के ग्राम पंचायत भदौरा और सधवानी का भ्रमण कर प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन एवं अप्रारंभ आवासों की प्रगति का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि निर्माणाधीन आवासों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्वक पूर्ण कराया जाए तथा जिन आवासों का निर्माण अभी प्रारंभ नहीं हुआ है, उन्हें शीघ्र शुरू कर हितग्राहियों को योजना का लाभ सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने हितग्राहियों से चर्चा कर आवास निर्माण की प्रगति की जानकारी ली तथा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नियमित मॉनिटरिंग करने जनपद सीईओ को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना शासन की महत्वाकांक्षी योजना है, जिसके माध्यम से पात्र परिवारों को पक्के आवास उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
भ्रमण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने हाई स्कूल सधवानी का भी निरीक्षण किया। उन्होंने शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति, अध्ययन-अध्यापन व्यवस्था तथा विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों का अवलोकन किया। विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्होंने नियमित अध्ययन, अनुशासन एवं लक्ष्य निर्धारित कर मन लगाकर पढ़ाई क
