Aaj Ka Panchang: 47 मिनट का रहेगा अभिजीत मुहूर्त, आज इस दिशा में यात्रा करना माना गया है अशुभ
Spread the loveहिंदू धर्म में पंचांग का काफी...
Spread the loveहिंदू धर्म में पंचांग का काफी...
Spread the loveAaj Ka Rashifal: 6 अक्टूबर का...
Spread the loveजमीन से लेकर किफायती घर तक...
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 6 जुलाई 2026
खरीफ वर्ष 2026 की प्रगति रिपोर्ट के अनुसार जिले में अब तक 4,770.80 हेक्टेयर क्षेत्र में बुवाई पूरी हो चुकी है। कृषि विभाग ने इस वर्ष 58 हजार 694.129 हेक्टेयर क्षेत्र में खरीफ फसलों का लक्ष्य निर्धारित किया है, जबकि पिछले खरीफ सीजन में जिले में 57 हजार 604.049 हेक्टेयर क्षेत्र में बुवाई हुई थी।
उप संचालक कृषि श्री सत्यजीत कंवर ने बताया कि विकासखंड पेंड्रा में 16 हजार 715.893 हेक्टेयर लक्ष्य के विरुद्ध 3,508 हेक्टेयर क्षेत्र में बुवाई हो चुकी है। इसी तरह गौरेला विकासखण्ड में 17 हजार 774.236 हेक्टेयर लक्ष्य के विरुध्द 872.80 हेक्टेयर क्षत्र में और मरवाही विकासखण्ड में 24 हजार 204 हेक्टेयर लक्ष्य के विरुद्ध 390 हेक्टेयर क्षेत्र में बुवाई दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि मानसून की प्रगति के साथ आगामी दिनों में बुवाई का रकबा तेजी से बढ़ने की संभावना है। कृषि विभाग द्वारा किसानों को समय पर बीज, उर्वरक और तकनीकी मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि निर्धारित लक्ष्य समय पर पूरा किया जा सके।
