छत्तीसगढ़ रेल कॉरिडोर की नई रेल लाइन की पटरी चोरी, किराए के मकान से 6.5 टन रेलवे ट्रैक बरामद
Spread the loveकटघोरा। छत्तीसगढ़ रेल कॉरिडोर के तहत...
Spread the loveकटघोरा। छत्तीसगढ़ रेल कॉरिडोर के तहत...
Spread the loveमुंबई/गोवा।Nana Patekar Passes Away: बॉलीवुड से...
Spread the love – निवेश अवसरों को उद्योगों...
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही 6 जुलाई 2026
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के तहत जीपीएम जिले में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है। 30 जून 2026 की स्थिति में जिले के कुल 40 हजार 850 किसानों में से 33 हजार 59 किसानों का पंजीयन किया जा चुका है, जिनमें से 32 हजार 865 किसान योजना से लाभान्वित हो चुके हैं। इस प्रकार जिले में योजना के क्रियान्वयन की 80 प्रतिशत प्रगति दर्ज की गई है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भारत सरकार की एक प्रमुख किसान कल्याणकारी योजना है, जिसके अंतर्गत पात्र किसान परिवारों को कृषि कार्यों एवं आवश्यक कृषि निवेश के लिए प्रतिवर्ष 6 हजार रुपये की वित्तीय सहायता तीन समान किस्तों में सीधे उनके बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से प्रदान की जाती है।
उप संचालक कृषि श्री सत्यजीत कंवर ने बताया कि शेष पात्र किसानों का पंजीयन, ई-केवाईसी, आधार एवं बैंक खाते के सत्यापन की प्रक्रिया निरंतर जारी है, ताकि अधिक से अधिक पात्र किसानों को योजना का लाभ सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने बताया कि शेष 20 प्रतिशत में ऐसे प्रकरण शामिल हैं, जिनमें शासकीय सेवक, आयकरदाता, मृत किसान अथवा अन्य अपात्र श्रेणी के मामले तथा लंबित पंजीयन शामिल हैं। जिला प्रशासन द्वारा जिले के सभी पात्र किसानों से अपील की गई है कि जिन्होंने अभी तक योजना में पंजीयन नहीं कराया है अथवा ई-केवाईसी एवं आवश्यक दस्तावेजों का अद्यतन नहीं कराया है, वे शीघ्र ही संबंधित कृषि विभाग, जनपद पंचायत अथवा लोक सेवा केंद्र के माध्यम से आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कराएं, ताकि वे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभ से वंचित नहीं रहें।
