VIP Visit : अगले 15 दिन रहेंगे खास, छत्तीसगढ़ आएंगे राष्ट्रपति मुर्मू और मोहन भागवत, राज्योत्सव में अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में आने वाले 15...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में आने वाले 15...
Spread the loveधमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में...
Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से...
ग्रेटर नोएडा,। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से देश के 11 शहरों की कनेक्टिविटी बुधवार से और मजबूत हो गई। इंडिगो एयरलाइन बुधवार से नवी मुंबई समेत भोपाल, जयपुर, देहरादून, धर्मशाला समेत अन्य शहरों के लिए उड़ान सेवा शुरू की। अभी तक इंडिगो की विमान सेवा हैदराबाद, बेंगलुरु, अमृतसर, जम्मू आदि शहरों में ही उपलब्ध थी। नए शहरों के जुड़ने से एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या में इजाफा होगा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 15 जून से यात्री सेवाओं की शुरुआत के साथ इंडिगो ने लखनऊ, हैदराबाद, बेंगलुरु और अमृतसर के लिए विमान सेवा शुरू की थी। एक जुलाई से शुरू होने वाली विमान सेवा के लिए जयपुर के लिए 3325 रुपए प्रति यात्री, लखनऊ के लिए 3394 से लेकर 5979 रुपए में, भोपाल के लिए 5297 रुपए, जयपुर के लिए 4375 रुपए, धर्मशाला के लिए 5028 रुपए, देहरादून के लिए 2888, चंडीगढ़ के लिए 4400 रुपए में टिकट उपलब्ध है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 16 जून को इंडिगो ने जम्मू और अकासा एयर ने बेंगलुरु और नवी मुंबई के लिए अपनी सेवा शुरू की थी, लेकिन एक जुलाई से नोएडा एयरपोर्ट कई नए शहरों को विमान सेवा से जोड़ने जा रहा है। इसके शुरू होने से नोएडा एयरपोर्ट से यात्रा करने वालों को सहूलियत होगी। वे नोएडा एयरपोर्ट से देश के 16 शहरों के लिए यात्रा कर सकेंगे। हालांकि बरेली के लिए सप्ताह में चार दिन व किशनगढ़ के लिए सप्ताह में तीन दिन विमान सेवा उपलब्ध होगी।
एयरपोर्ट पर रोजाना टेकआफ और लैंड करने वाले विमानों की संख्या 48 तक पहुंच जाएंगी। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के नोडल अफसर शैलेंद्र भाटिया का कहना है कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से यात्रियों को आरामदायक यात्रा का अनुभव मिले, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं हो चुकी हैं।
बुधवार से फ्लाइट और यात्री संख्या में वृद्धि को देखते हुए यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्रा. लि. व एयरलाइन कंपनियों ने अपने स्टाफ की संख्या को जरूरत के अनुरूप कर लिया है। नवी मुंबई, श्रीनगर, जोधपुर, भोपाल, देहरादून, पंतनगर, धर्मशाला, लखनऊ, जयपुर, चंडीगढ़, बरेली शामिल हैं। किशनगढ़ के लिए गुरुवार को विमान सेवा उपलब्ध होगी। हैदराबाद, बेंगलुरु, अमृतसर, जम्मू के लिए पहले से ही विमान सेवा संचालित हो रही है। 16 जून से शुरू हुई अकासा एयर की विमान सेवा नोएडा एयरपोर्ट से अभी दो शहरों के लिए ही संचालित हो रही है। इसमें नवी मुंबई और बेंगलुरु शामिल हैं। नोएडा एयरपोर्ट से यात्री सेवा के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस ने भी यापल के साथ कर रखा है, लेकिन अभी एयरलाइन ने नोएडा एयरपोर्ट से अपनी यात्री सेवाओं की शुरुआत नहीं की है।
