जब जिंदगी में आए सवाल, तो ‘शान्ति से पूछो’: निहार शान्ति आंवला ने इंदौर में पेश किया अपनी तरह का पहला एआई आधारित
Spread the loveसाथीएआई और ग्राहकों की सोच व...
Spread the loveसाथीएआई और ग्राहकों की सोच व...
Spread the loveराशिफल : 12 अक्टूबर, 2026 मेष...
Spread the love – बागेश्वर धाम से शुरू...
इंदौर, 30 जून 2026: यूरोग्रिप टायर्स, TVS श्रीचक्र लिमिटेड की एक प्रमुख 2 और 3-व्हीलर टायर ब्रांड, ने इंदौर में एक व्यापार जुड़ाव कार्यक्रम आयोजित किया। इस आयोजन में ब्रांड की यूरोपियन इंजीनियरिंग विशेषज्ञता और यूरोप से प्रेरित नवीनतम उत्पाद रेंज का प्रदर्शन किया गया।
इस सत्र का संचालन करते हुए, सिल्वियो मोंटानारी, डिज़ाइन हेड एवं R&D, मिलान ने कंपनी के उत्पाद विकास दर्शन, उभरती टायर टेक्नोलॉजियों और इंजीनियरिंग क्षमताओं के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा कीं, जो यूरोग्रिप के ग्लोबल टायर पोर्टफोलियो का एक एहम हिस्सा हैं। व्यापार साझेदारों को अगली पीढ़ी के टायरों के बारे में नवीनतम जानकारी प्रदान की गई जो आने वाले भविष्य को आकार देने के साथ-साथ बाज़ार में चालकों की बदलती ज़रूरतों को पूरा भी करेगा।
इस अवसर पर यूरोग्रिप टायर्स के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) श्री टी.के. रवि ने कहा, “आज यूरोग्रिप विश्व भर में टू-व्हीलर टायरों के एक विशेष ब्रांड के रूप में पहचाना जाता है, साथ ही भारत और विदेशों के बाइकिंग समुदायों में हमारी प्रीमियम रेंज के टायरों को काफी पसंद किया गया है। हमें गर्व है कि हम अपनी मिलान टीम को भारत लाए और भारत के ग्राहकों को अपने उत्पादों के पीछे की इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी से रूबरू करवा सके। इस सहयोग से हमारे व्यापार साझेदारों को न केवल नवीनतम टायर टेक्नोलॉजी बल्कि बाज़ार रुझानों के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी मिल पाई है, जिससे वे अपने ग्राहकों और चालकों को बेहतर सेवा प्रदान कर पाएंगे। इस पहल के ज़रिए हम भारतीय बाज़ार में अपनी यूरोपीय-बेंचमार्क्ड उत्पादों को व्यापक रूप से उतारने का प्रयास कर रहे हैं।”
यूरोग्रिप पूरे देश में अपने वितरण और रिटेल नेटवर्क का तेज़ी से विस्तार कर रहा है और ग्राहकों को रेडियल, एडवेंचर, टूरिंग और कम्यूट वर्ग में कई तरह के उत्पाद उपलब्ध करा रहा है। इसके उत्पादों की पूरी रेंज भारत के सभी हिस्सों में उपलब्ध कराई जाएगी ताकि ग्राहक अपने पसंद के अनुसार उत्पाद
अपना सकें।
