इंदौर। शहर में एक नए और विशेष फूड डेस्टिनेशन ‘भारत कैफे हॉउस’ का भव्य शुभारंभ जी-2, सरोवर लक्सूरिया, एससीएम नंबर-78 पार्ट -2, इंदौर में होने जा रहा है। यह कैफे केवल एक व्यवसायिक पहल नहीं, बल्कि एक बेटे द्वारा अपने पिता की याद और उनके सपनों को समर्पित एक भावनात्मक प्रयास है।
कैफे के को-ऑनर लोकेश भारत येशी ने बताया कि उनके पिता भारत जी का करीब 13 वर्ष पहले एक रेस्टोरेंट हुआ करता था। पिता के प्रति सम्मान और उनकी स्मृतियों को जीवंत बनाए रखने के उद्देश्य से ही इस कैफे चैन की शुरुआत की जा रही है। उन्होंने कहा कि उनके पिता का सपना था कि परिवार का एक अपना रेस्टोरेंट हो, जिसे अब ‘भारत कैफे’ के रूप में साकार किया गया है।
लोकेश ने अपने करियर की शुरुआत एक छोटी नौकरी से की थी। लगभग आठ वर्षों तक नौकरी करने के बाद उन्होंने अपने पिता के नाम पर दूरसंचार (टेलीकॉम) उद्योग में स्वयं का व्यवसाय शुरू किया, जिसमें उन्हें सफलता मिली। इसके बाद उन्होंने रियल एस्टेट क्षेत्र में भी कदम रखा। विभिन्न क्षेत्रों में सफलता हासिल करने के बाद अब उन्होंने अपने पिता के सपने को पूरा करते हुए ‘भारत कैफे’ की शुरुआत की है।
उन्होंने बताया कि भारत कैफे को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यहां हर वर्ग का व्यक्ति स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद ले सके। कैफे में ग्राहकों को बजट फ्रेंडली दरों पर गुणवत्तापूर्ण और स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।
उद्घाटन समारोह को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए एक विशेष पहल भी की जा रही है। कैफे के शुभारंभ के अवसर पर 101 पौधे लगाए जाएंगे, जिससे पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया जाएगा।
लोकेश भारत येशी ने कहा, “भारत कैफे मेरे लिए केवल एक व्यवसाय नहीं, बल्कि मेरे पिता के प्रति श्रद्धांजलि है। यह उनके सपनों, मूल्यों और आशीर्वाद का प्रतीक है। हमारा प्रयास है कि यहां आने वाला हर व्यक्ति स्वाद, अपनापन और परिवार जैसी भावना का अनुभव कर सके।”
‘भारत कैफे’ के शुभारंभ को लेकर शहरवासियों में उत्साह का माहौल है और यह कैफे जल्द ही इंदौरवासियों के लिए एक नया पसंदीदा फूड स्पॉट बनने की उम्मीद है।
