सेवा संकल्प अभियान के तहत खजूरी पंचायत के बारिया एवं बिड़ फलिया में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित
Spread the loveसेवा संकल्प अभियान के तहत खजूरी...
Spread the loveसेवा संकल्प अभियान के तहत खजूरी...
Spread the love पटना : वरिष्ठ पत्रकार एवं...
Spread the loveरायपुर, 29 सितंबर 2026/ दृष्टिबाधित विद्यार्थियों...
इंदौर। ओरिएंटल यूनिवर्सिटी, इंदौर के साइंस फैकल्टी एवं ईको क्लब द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस-2026 के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला का सफल समापन हुआ। यह आयोजन मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (MPCST), भोपाल के सहयोग से “प्रकृति से प्रेरित: जलवायु के लिए, हमारे भविष्य के लिए” थीम पर संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों ने ईको क्विज, हैंडमेड पेपर मेकिंग प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता, कंपोस्टिंग वर्कशॉप, ईको फैशन शो तथा ग्राम राजोदा में नुक्कड़ नाटक जैसी विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। समापन समारोह में विशेषज्ञ व्याख्यान एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।
इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन विषयों पर विशेषज्ञों ने अपने विचार रखे। डॉ. खगेश्वर साहू, डॉ. दिलीप वागेला, डॉ. अनुभा पांडेय एवं डॉ. नरेंद्र कुमार ने जलवायु कार्रवाई, जैव विविधता संरक्षण, सतत विकास और पर्यावरणीय जिम्मेदारियों पर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।
कार्यक्रम का संचालन विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. रंजू यादव के नेतृत्व में किया गया। डॉ. रेणुका राठौर एवं सुश्री रश्मि श्रृंगारपुरे ने सह-आयोजक की भूमिका निभाई, जबकि छात्र समन्वयक मुस्कान यादव और प्रांजल शर्मा ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
यह आयोजन विश्वविद्यालय के चांसलर श्री प्रवीण ठकराल, प्रो. चांसलर प्रो. (डॉ.) ध्रुव घई एवं श्री गौरव ठकराल, मुख्य प्रबंध निदेशक प्रो. (डॉ.) गरिमा घई, उप-कुलपति प्रो. (डॉ.) अमोल गोरे, उप-निबंधक श्री अजयेन्द्र नाथ तथा विज्ञान संकाय के डीन प्रो. (डॉ.) अमित सक्सेना के मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन में आयोजित किया गया।
