मन में बरसों से बसी थी रामलला के दर्शन की आस, साय सरकार की योजना से पूरा हुआ डोमन-पार्वती का सपना
Spread the love00 कबीरधाम के दंपती ने विशेष...
Spread the love00 कबीरधाम के दंपती ने विशेष...
Spread the loveसूरजपुर। गुरु को हमारी संस्कृति में...
Spread the loveकोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से...
पेरिस,। पीएम नरेन्द्र मोदी दो देशों की यात्रा के अंतिम पड़ाव में फ्रांस की राजधानी पेरिस पहुंचे। फ्रांस के शहर एवियॉन से पेरिस पहुंचने पर प्रवासी भारतीय समुदाय के सदस्यों ने उनका ढोल-नगाड़ों और गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया। इस दौरान पीएम मोदी ने वैश्विक प्रगति और समृद्धि के लिए भारत और फ्रांस की रणनीतिक साझेदारी के महत्व पर विशेष जोर दिया।
पेरिस, पीएम मोदी की फ्रांस और स्लोवाकिया की दो देशों की यात्रा का अंतिम पड़ाव है। पीएम ने सोशल मीडिया पर एक ‘पोस्ट’ में कहा कि मैं कुछ ही समय पहले पेरिस पहुंचा हूं, जहां प्रवासी भारतीयों ने मेरा स्वागत किया। भारत और फ्रांस को करीब लाने के उनके प्रयासों पर मुझे गर्व है। उन्होंने कहा कि भारत-फ्रांस की साझेदारी वैश्विक प्रगति के लिए अत्यंत अहम है। पेरिस में पीएम मोदी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ यूरोप के अग्रणी प्रौद्योगिकी एवं नवोन्मेष कार्यक्रम ‘वीवाटेक 2026’ में भाग लेंगे और भारतीय समुदाय के साथ संवाद करेंगे। विदेश मंत्रालय के मुताबिक वीवाटेक यूरोप का प्रमुख प्रौद्योगिकी और स्टार्टअप कार्यक्रम है और इस साल के आयोजन में भारत का राष्ट्रीय मंडप सबसे बड़ा होगा, जो भारतीय और यूरोपीय नवोन्मेष पारिस्थितिकी तंत्रों के बीच सहयोग की बढ़ती संभावनाओं को दर्शाता है।
फ्रांस की मुख्य भूमि में प्रवासी भारतीय समुदाय की संख्या करीब 1,19,000 है, जबकि फ्रांस के मुख्य भूभाग से बाहर स्थित उसके क्षेत्रों में भारतीय मूल के 3,50,000 से ज्यादा लोग रहते हैं। पेरिस रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने ‘जी7’ शिखर सम्मेलन में अपनी भागीदारी को “सार्थक” बताते हुए कहा था कि उन्हें शासन और नीति-निर्माण के प्रमुख क्षेत्रों में भारत के दृष्टिकोण और प्रयासों को पेश करने का अवसर मिला।
