जनगणना निदेशक ने इंदौर जिले में जनगणना संबंधी कार्यों की सराहना की
Spread the love – समय-सीमा में मानदेय वितरण...
Spread the love – समय-सीमा में मानदेय वितरण...
Spread the love न्यू मार्केट समेत कई इलाकों...
Spread the love भोपाल, 04 नवंबर । चक्रवाती...
रायपुर, 20 सितम्बर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार को एक दिवसीय ओडिशा दौरे पर जाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 9:50 बजे मुख्यमंत्री निवास से रवाना होकर 10:10 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचेंगे। वहां से सुबह 10:40 बजे विमान द्वारा भुवनेश्वर के लिए प्रस्थान करेंगे और 11:45 बजे भुवनेश्वर पहुंचेंगे।
भुवनेश्वर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री लिंगराज मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद पुरी पहुंचकर भगवान जगन्नाथ मंदिर में दर्शन करेंगे। शाम को उनका श्रीमद्भागवत कथा स्थल पहुंचने का कार्यक्रम है। रात्रि विश्राम पुरी के एक निजी होटल में करेंगे।
दौरे के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के साथ बैठक भी प्रस्तावित है। बैठक में महानदी जल विवाद के समाधान सहित दोनों राज्यों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा होने की संभावना है। मुख्यमंत्री सोमवार को दोपहर करीब 1:25 बजे रायपुर लौटेंगे।
