छत्तीसगढ़ बनेगा देश का नया फिल्म हब, छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन बनाने पर जोर
Spread the love00 मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता...
Spread the love00 मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता...
Spread the loveरायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश...
Spread the love00 बदलता बस्तर-संवरता छत्तीसगढ़ थीम पर...
महासमुंद 16 जून 2026
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत महासमुंद श्री हेमंत नंदनवार ने विकासखण्ड बागबाहरा अंतर्गत ग्राम बागबाहरा कला में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) फेज-4 के तहत निर्माणाधीन सड़क कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सड़क निर्माण की गुणवत्ता, प्रगति एवं निर्धारित मापदंडों का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर कार्यपालन अभियंता श्री आशीष कुलदीप भी मौजूद थे।
निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत ने ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सड़क निर्माण कार्य को समय-सीमा में पूर्ण करने एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। इसके पश्चात श्री नंदनवार ने ग्राम बागबाहरा कला में स्थापित प्लास्टिक वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट का निरीक्षण किया। उन्होंने प्लास्टिक कचरे के संग्रहण, छंटाई एवं प्रसंस्करण की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक अपशिष्ट का उचित प्रबंधन पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ स्वच्छता अभियान को भी मजबूती प्रदान करता है।
उन्होंने प्लास्टिक वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट से जुड़ी गतिविधियों में महिला स्व-सहायता समूहों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस कार्य को महिलाओं के लिए आजीविका गतिविधि के रूप में विकसित एवं प्रोत्साहित किया जाए, ताकि स्वच्छता के साथ-साथ ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा सके। सीईओ जिला पंचायत ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्लास्टिक कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निपटारा सुनिश्चित करें और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाएं।
