CG : गांव में सात दिन पहले मनाई जाती है दिवाली, 100 साल पुरानी मान्यता के पीछे छिपी है अनोखी कहानी..!
Spread the loveधमतरी। देशभर में जहां कार्तिक अमावस्या...
Spread the loveधमतरी। देशभर में जहां कार्तिक अमावस्या...
Spread the loveकेंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...
Spread the loveरायपुर : छत्तीसगढ़ शासन ने राजधानी...
सक्ती, 12 जून 2026
कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में ‘बारह साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’ थीम के तहत जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग सक्ती द्वारा आज जिला मुख्यालय सक्ती में मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों में स्वास्थ्य, फिटनेस और जनभागीदारी के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। मैराथन दौड़ का शुभारंभ सुबह 6:30 बजे सेजेस स्कूल सक्ती से हुआ। पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर एवं जिला पंचायत सीईओ श्री वाशु जैन की उपस्थिति में बड़ी संख्या में अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियो और नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक दौड़ में भाग लिया। निर्धारित मार्ग के अनुसार मैराथन सेजेस स्कूल से प्रारंभ होकर कचहरी चौक, गौरव पथ, बुधवारी बाजार, राजापारा चौक, शनि मंदिर चौक एवं मालखरौदा बस स्टैंड होते हुए पुनः सेजेस स्कूल पहुंची, जहां इसका समापन हुआ।
कार्यक्रम के दौरान सेजेस स्कूल परिसर में पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर, जिला पंचायत सीईओ श्री वाशु जैन सहित विभिन्न अधिकारियों ने क्रिकेट खेलकर खेल गतिविधियों को बढ़ावा दिया तथा युवाओं और नागरिकों को नियमित रूप से खेलों से जुड़ने का संदेश दिया।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र लकड़ा, अपर कलेक्टर श्री बालेश्वर राम, जिला खेल अधिकारी श्री हरि पटेल सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि अधिकारी-कर्मचारी एवं नगरवासी उपस्थित रहे।
