करवाचौथ और दिवाली के बाद त्वचा की देखभाल जरूरी, जानिए दाग-धब्बों और बेजान त्वचा से जुड़े उपचार के विकल्प
Spread the love भारत में पहली बार स्थापित...
Spread the love भारत में पहली बार स्थापित...
Spread the loveराशिफल : 25 अक्टूबर, 2026 मेष...
Spread the love – सरस मेला 4 नवंबर...
इंदौर। शिक्षा और युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विजय मंत्रा द्वारा आयोजित “टॉपर्स मीट 2026 – सेलेब्रेटिंग अकादमिक एक्सीलेंस एंड फ्यूचर अचीवर्स” का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में 12वीं कक्षा में 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों और विश्वविद्यालयों ने सहभागिता करते हुए विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, करियर विकल्पों और भविष्य की संभावनाओं को लेकर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र, अभिभावक, शिक्षाविद और करियर विशेषज्ञ उपस्थित रहे।
मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने वाले छात्रों के चेहरे पर उत्साह और आत्मविश्वास साफ दिखाई दिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विजय मंत्रा के फाउंडर डॉ. दीपक जैन ने कहा कि हर विद्यार्थी अपने जीवन में कुछ बड़ा करने का सपना लेकर आगे बढ़ता है। टॉपर्स मीट 2026 उन प्रतिभाशाली और मेहनती विद्यार्थियों को सम्मान देने का एक प्रयास है, जिन्होंने अपनी लगन और समर्पण से सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों को सम्मानित करना नहीं, बल्कि उन्हें अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना भी है।
डॉ. जैन ने बताया कि देव शोभा करियर एंड एजुकेशनल फाउंडेशन लंबे समय से जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की शिक्षा के लिए कार्य कर रहा है। संस्था नि:शुल्क शिक्षा, शैक्षणिक सहायता और करियर मार्गदर्शन उपलब्ध कराकर बच्चों को आत्मनिर्भर एवं शिक्षित बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों ने नई शिक्षा नीति, स्किल डेवलपमेंट और आधुनिक करियर अवसरों पर जानकारी साझा की। विद्यार्थियों ने भी इस आयोजन को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम उन्हें अपने लक्ष्य के प्रति और अधिक समर्पित होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
टॉपर्स मीट 2026 विद्यार्थियों की उपलब्धियों का उत्सव बनने के साथ-साथ शिक्षा, प्रतिभा और उज्ज्वल भविष्य के प्रति सकारात्मक संदेश देने वाला एक सफल आयोजन साबित हुआ।
