जगदंबा मंदिर में माँ का विशेष श्रृंगार, छप्पन भोग चढ़ाया, गरबा महोत्सव में झूमीं बालिकाएं।
Spread the love इंदौर, 17 अक्टूबर 2026 ।...
Spread the love इंदौर, 17 अक्टूबर 2026 ।...
Spread the loveनई दिल्ली केंद्रीय कर्मचारियों के मन...
Spread the loveरायपुर खेती-किसानी में समय पर बीज,...
उत्तर बस्तर कांकेर, 30 मई 2026
कांकेर नगर की जीवनदायिनी दूध नदी का संरक्षण एवं सफाई करने के उद्देश्य से आज सुबह स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें जनप्रतिनिधिगण, जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी तथा नगर के स्वयंसेवी संगठनों व नगरवासियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इस दौरान पुराने बस स्टैण्ड के पीछे दूध नदी के अपवाह क्षेत्र में संयुक्त रूप से सघन स्वच्छता कार्यक्रम चलाया गया, जिसमें कांकेर विधायक श्री आशाराम नेताम, नगर पालिका कांकेर के अध्यक्ष श्री अरूण कौशिक सहित कलेक्टर श्री निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर एवं विभिन्न स्वयं सेवी संगठनों के सदस्यों ने हिस्सा लेकर साफ-सफाई की। स्वच्छता अभियान के दौरान नदी के किनारों पर डंप किए गए कचरों को हटाया गया तथा खरपतवारों को निकाला गया।
विधायक श्री नेताम, कलेक्टर सहित जिला पंचायत के सीईओ श्री हरेश मण्डावी, एसडीएम कांकेर श्री अरूण वर्मा, विभिन्न वार्डो के पार्षदगणों ने भी हिस्सा लेकर सुबह 6 से 8 बजे तक स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान विधायक ने नदी के दोनों किनारों पर मानसून के आगमन पर नारियल एवं आम के पौधे रोपित करने तथा टो-वॉल निर्मित करने के निर्देश दिए। साथ ही नदी के तट की दोनों ओर अतिक्रमण हटाकर पाथ-वे निर्माण करने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष को कहा। उन्होंने नगरवासियों से प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को अभियान चलाकर दूध नदी को स्वच्छ और निर्मल बनाने की अपील की। साथ ही नागरिकों को निर्धारित स्थल पर ही कचरों को डंप करने की बात कही। नगर के बीचों-बीच बहने वाली दूध नदी को स्वच्छ करने के साथ-साथ साैंदर्यीकरण कराने के निर्देश एसडीएम कांकेर एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी को कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने दिए। उक्त अभियान में श्री महेश जैन, स्वयं सेवी श्री पप्पू मोटवानी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री यशवंत साहू, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री उत्तम यादव, चेम्बर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष श्री अनूप शर्मा, राजा देवनानी, पार्षदगण श्रीमती शकुंतला जैन, चित्ररेखा जैन, मंजू सारथी, उगेश्वरी उईके सहित काफी संख्या में नागरिकों ने हिस्सा लिया।
