CG- साइबर ठगी का बड़ा खेल : कंपनी को 2 करोड़ का लगा झटका! फर्जी WhatsApp प्रोफाइल से ठगी, एक करोड़ रुपये होल्ड…..
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में...
Spread the loveधमतरी। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में त्योहारी सीजन के...
उत्तर बस्तर कांकेर, 30 मई 2026
दैनिक समाचार पत्र में प्रकाशित ’खाद-बीज आपूर्ति के लिए सीएम के नाम पर किसान संघ ने सौंपा ज्ञापन’ और ’खाद-बीज संकट पर संघ ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा आवेदन’ नामक शीर्षक से प्रकाशित खबर के संबंध में जानकारी देते हुए कृषि विभाग के उप संचालक जितेन्द्र कोमरा ने बताया कि खरीफ मौसम के लिए जिले के किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से में 12021 क्विंटल बीज वितरण का लक्ष्य रखा गया है। वर्तमान में समितियों में 4558.20 क्विंटल बीज का भण्डारण किया जा चुका है तथा 03 हजार क्विंटल बीज उपलब्ध है। जिले में उर्वरक वितरण के लिए 64,560 मेट्रिक टन का लक्ष्य रखा गया है तथा 33,368.527 मेट्रिक टन खाद का भण्डारण किया गया है, जिसमें सहकारी समितियों में 23061.174 मेट्रिक टन तथा निजी विक्रय केन्द्रों में 10307.35 मेट्रिक टन उर्वरक भण्डारित है। सहकारी समितियों एवं निजी विक्रय केन्द्रों के माध्यम से किसानों को उर्वरक वितरण किया जा रहा है। कृषि वैज्ञानिकों की अनुशंसा के अनुसार प्रति एकड़ एक बोरी यूरिया, एक बोरी डीएपी एवं एक बोरी एमओपी वितरित किया जा रहा है। किसानों को उचित मूल्य पर खाद बीज उपलब्ध कराने के लिए विक्रय केन्द्रों पर लगातार निरीक्षण किया जा रहा है।
