जगदंबा मंदिर में माँ का विशेष श्रृंगार, छप्पन भोग चढ़ाया, गरबा महोत्सव में झूमीं बालिकाएं।
Spread the love इंदौर, 17 अक्टूबर 2026 ।...
Spread the love इंदौर, 17 अक्टूबर 2026 ।...
Spread the loveनई दिल्ली केंद्रीय कर्मचारियों के मन...
Spread the loveरायपुर खेती-किसानी में समय पर बीज,...
माधव एक्सप्रेस/अगरतला: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के ग्रुप केंद्र (GC), अगरतला में शक्रवार 29 मई को पूरी श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ माँ दुर्गा की मूर्ति स्थापित की गई। इस पावन अवसर पर परिसर के पूजा स्थल में एक विशेष और भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस धार्मिक उत्सव के दौरान एक शांतिपूर्ण व भक्तिमय कार्यक्रम और विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य माँ दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त करना, बल के जवानों और उनके परिवारों के बीच विश्वास की भावना को और मजबूत करना था। इसके साथ ही, इस आयोजन ने सीआरपीएफ कर्मियों के बीच अनुशासन और आपसी एकजुटता की भावना को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
समारोह में सीआरपीएफ के अधिकारियों, जवानों और उनके परिवार के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरा परिसर भक्तिमय भजनों और जयकारों से गुंजायमान रहा।
