छपरा विधायक ने ब्रह्मपुर-बिशुनपुरा पथ की बदहाली पर पथ निर्माण मंत्री को सौपा पत्र
Spread the love सारण, 09 अक्टूबर । शहर...
Spread the love सारण, 09 अक्टूबर । शहर...
Spread the love सीवान, । दरौंदा थाना क्षेत्र...
Spread the loveAaj ka Panchang 10 October 2026:...
लेखिका शहनाज़ हुसैन
गर्मियों में त्वचा को स्वस्थ्य और चमकदार बनाने के लिए प्रकृतिक फल आपके सहायक हो सकते हैं जोकि त्वचा को हाईड्रेट करने के साथ साथ अन्दर से पौषण प्रदान करके प्रकृतिक निखार देने में मदद करते है /
फ्रूट फेसिअल ताजे फलों में मौजूद एंजाइमों , विटामिनों और एंटी ऑक्सीडेंट्स से पोषण प्रदान करके त्वचा को भीतर और बाहर दोनों ओर से आकर्षक और तरोताजा बनाता है / फ्रूट फेसिअल सबसे आसान केमिकल युक्त प्रक्रिया है जिसे घर में अपनी सुविधा अनुसार किया जा सकता है / फ्रूट फेसिअल खुद की देखभाल का किफायती और प्रकृतिक तरीका है जोकि हर प्रकार की त्वचा के लिए सुरक्षित और प्रभावी है /
—पपीता फेस पैक ——-
एक कटोरी में पके हुए पपीते की कुछ स्लागइस को मैश कर लें।
इसके बाद आप इस मैश किए हुए पपीते में 1 चम्मच चंदन पाउडर डालकर दोनों को अच्छे से मिलाएं।
अब आप इस मिश्रण में 1 या 2 चम्मच ताजा एलोवेरा जेल और आवश्यमकता अनुसार गुलाबजल डाल कर अच्छे से मिला कर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें / इस पैक को चेहरे और गर्दन पर अच्छे तरीके से लगा कर आधा घण्टा बाद गुनगुने पानी से धो डालें / इस मास्क को नियमित रूप से लगाने से आपकी त्वेचा में चमक आएगी और आपकी त्वगचा मुलायम होगी।
एक कटोरी में दो चम्मच के बराबर पपीता मैश करके इसमें 2 चम्मच दही 1 चम्मच शहद और . 1 चम्मच चावल का आटा मिला लें / सभी चीज़ों को अच्छे से मिला कर स्मूथ पेस्ट तैयार कर लें / इस पेस्ट को चेहरे पर लगा कर प्रकृतिक रूप से सूखने दें / जब यह पूरी तरह सुख जाये तो चेहरे को ताजे साफ़ पानी से धो डालें /इस फेस पैक को आप सप्ताह में दो तीन बार उपयोग कर सकते हैं /
आधा कप मैश किया हुआ पपीता लेकर उसमें 2 चम्मच दही मिला लें/ इस पेस्ट को चेहरे पर 20 मिनट लगाएं और फिर धोकर हटा लें/ चेहरे को ठंडक मिलती है और स्किन निखरी हुई दिखती है/
एक कप पिसे पपीते में आधा चम्मच हल्दी मिला कर चेहरे पर लगाए और 15 मिनट बाद चेहरे को धो डालें / इस फेस पैक को लगाने पर स्किन को एंटी.बैक्टीरियल गुण भी मिलते हैं और यह त्वचा में निखार लाता है /
तरबूज का जूस प्रयोग करें ———–
तरबूज का जूस एक अच्छा स्किन टोनर है और रूखेपन को कम भी करता है। यह त्वचा को ठंडक, रिफ्रेश और कोमल बनाता है। इसका रस चेहरे पर 20 मिनट तक लगाएं और फिर पानी से धो लें।
तरबूज फेस मास्क बनाने के लिए एक चमच्च बेसन में एक चमच्च दूध और आधा चमच्च तरबूज का ऱस मिलाएं / इस पैक को चेहरे पर लगा लें / जब फेस पैक आधा सूख जाये तो ताजा ठण्डे पानी से धो डालिये / इसके नियमित सेवन से चेहरे की रंगत में सुधार होगा और त्वचा ग्लो करने लगेगी /
तरबूज के छिलकों को छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें / इन टुकड़ों को चेहरे पर हल्के हाथों से रगड़ें / कुछ मिनटों तक छोड़ दें और फिर ठंडे पानी से धो डालें ।
सभी त्वचा के लिये फ्रूट मास्क केला, सेब, पपीता और संतरा जैसे फलों को मिक्स कर के मास्क बना कर चेहरे पर लगाएं। 30 मिनट के बाद चेहरे को धो लें। इससे चेहरे को ठंडक पहुंचेगी, डेड स्किन साफ होगी और सन टैनिंग मिटेगी।
लेखिका अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सौन्दर्य विशेष्ज्ञ हैं और हर्बल क्वीन के रूप में लोकप्रिय हैं ।
