रतलाम। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् द्वारा संचालित ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के द्वितीय चरण के अंतर्गत जिले के पिपलोदा विकासखंड में जल संरक्षण की एक बड़ी पहल की गई। ग्राम पिंगराला स्थित पिंगला नदी के उद्गम स्थल पर गरिमामय समारोह में भूमि पूजन एवं जनभागीदारी के साथ श्रमदान कार्यक्रम उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। यह आयोजन लुप्तप्राय जल संरचनाओं को पुनर्जीवित करने और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में मील का पत्थर माना जा रहा है। मुख्य अतिथि का प्रेरक संबोधन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मोहन जी नागर (राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त एवं प्रदेश उपाध्यक्ष, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद्) रहे। उन्होंने विधिवत पूजन-अर्चन कर पिंगला नदी के जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वयं फावड़ा उठाकर श्रमदान किया और उपस्थित जनसमुदाय को जल बचाने का संकल्प दिलाया। अपने उद्बोधन में श्री नागर ने कहा: “जल संरक्षण केवल एक सरकारी अभियान मात्र नहीं है, बल्कि यह पूरे समाज का नैतिक दायित्व है। यदि हम आज सजग होकर अपने जल स्रोतों को नहीं बचाएंगे, तो आने वाली पीढ़ियों का भविष्य संकट में पड़ जाएगा। जल गंगा संवर्धन अभियान से जुड़कर हर नागरिक को निरंतर अपना योगदान देना चाहिए।” वहीं रिछादेवड़ा सरपंच भैरूलाल पाटीदार ने कहा कि पिंगला नदी के संरक्षण से किसानों को सिंचाई में बड़ा लाभ मिलेगा। शासन द्वारा पंचायत में वित्त राशि से सीसी रोड़ निर्माण विधायक निधि से रिछादेवड़ा और सेमलखेड़ी में शमशान घाट शेड निर्माण, जनपद सदस्य के माध्यम से मांगलिक भवन निर्माण कार्य प्रगति पर जो जल्द पूर्ण होंगे, कुछ सीसी रोड़ और शेड निर्माण बाकी हैं कुछ पूर्ण हो गए हैं जल स्तर बढ़ाने के लिए शासन कि जल गंगा संवर्धन के तहत स्टॉप डैम तालाब गहरीकरण कार्य किया गया वहीं पिंगला नदी संरक्षण पर भी पंचायत द्वारा सतत् प्रयास किए जा रहे हैं जिससे क्षेत्र में भूजल संकट न हो। प्रमुख उपस्थिति कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जन अभियान परिषद् के उज्जैन संभाग समन्वयक शिवप्रसाद मालवीय, जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय और विकासखंड समन्वयक शिवशंकर शर्मा उपस्थित रहे। साथ ही पिपलोदा तहसीलदार, भाजपा मंडल अध्यक्ष रितेश जैन (सुखेड़ा), ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह देवड़ा (जावरा), अभय कोठारी, शिवेन्द्र माथुर, ईश्वरलाल पाटीदार, सरपंच भेरूलाल पाटीदार (रिछादेवड़ा), और सरपंच हिरालाल खराड़ी (पिंगराला) सहित कई गणमान्य नागरिक शामिल हुए।जनभागीदारी से बना उत्सव नवांकुर संस्था के राकेश पाटीदार और कन्हैयालाल पाटीदार के साथ-साथ प्रस्फुटन समितियों के पदाधिकारी, स्थानीय छात्र-छात्राओं और बड़ी संख्या में ग्रामवासियों ने इस अभियान में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में किशन बैरागी, सोनल बघेल, शेफाली शर्मा, सोमनाथ, राहुल कंडारे, परमानंद कुमावत और नागेंद्र सिंह जैसे सक्रिय कार्यकर्ताओं ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कुशल संचालन और आभार कार्यक्रम का प्रभावी संचालन परामर्शदाता कांतिलाल पाटीदार द्वारा किया गया। आयोजन के अंत में विकासखंड समन्वयक शिवशंकर शर्मा ने सभी अतिथियों और ग्रामीणों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस अभियान को भविष्य में भी निरंतर जारी रखने का आह्वान किया।
