रायपुर में इलेक्ट्रॉनिक दुकान में भीषण आग, 22 लाख का सामान जलकर खाक
Spread the loveरायपुर। रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र...
Spread the loveरायपुर। रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र...
Spread the loveप्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट कर...
Spread the loveउत्तरी छत्तीसगढ़ में ज्यादा ठंड, कई...
11 मई को अछोला हाई स्कूल में समाधान शिविर आयोजित
महासमुंद 09 मई 2026
कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में जिले में आयोजित किए जा रहे सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत महासमुंद एवं बसना अनुभाग में समाधान शिविर के लिए निर्धारित कुछ स्थलों में आंशिक परिवर्तन किया गया है। जिले में शिविर 01 मई से 10 जून 2026 तक विभिन्न ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों में आयोजित किए जा रहे हैं।
जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार महासमुंद अनुभाग में 11 मई 2026 को पूर्व निर्धारित हाई स्कूल मैदान, पीढ़ी के स्थान पर अब हाई स्कूल मैदान अछोला में समाधान शिविर आयोजित किया जाएगा। इसी प्रकार 25 मई 2026 को हाई स्कूल मैदान कछारडीह के स्थान पर शासकीय प्राथमिक शाला सलिहाभाटा ग्राम पंचायत तोरला में शिविर आयोजित होगा। वहीं बसना अनुभाग अंतर्गत नगर पंचायत बसना में पूर्व निर्धारित 24 मई 2026 के स्थान पर अब 22 मई 2026 को समाधान शिविर आयोजित किया जाएगा।
जिला प्रशासन ने आमजनों से संशोधित तिथि एवं स्थल के अनुसार शिविर में उपस्थित होकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं समस्या निराकरण सेवाओं का लाभ लेने की अपील की है।
