‘सेलिब्रेट द हार्ट ऑफ एवरी होम’ थीम के साथ परिवारों के लिए यादगार अनुभव
इंदौर। मदर्स डे एक ऐसा खास अवसर है, जब हम अपने जीवन की सबसे महत्वपूर्ण महिला के प्रेम, त्याग और स्नेह को सम्मान देते हैं। इसी भावना को ध्यान में रखते हुए शेरेटन ग्रैंड पैलेस इंदौर द्वारा मदर्स डे ब्रंच का आयोजन किया जा रहा है, जो परिवारों को एक साथ आकर इस दिन को खास तरीके से मनाने का अवसर देगा।


इस अवसर पर होटल द्वारा “मदर्स डे ब्रंच – सेलिब्रेट द हार्ट ऑफ एवरी होम” थीम के तहत एक विशेष आयोजन तैयार किया गया है। यह ब्रंच एक पारिवारिक उत्सव के रूप में डिजाइन किया गया है, जिसमें स्वादिष्ट व्यंजन, लाइव म्यूजिक और कई आकर्षक गतिविधियों का समावेश रहेगा, ताकि हर मां को खास महसूस कराया जा सके।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य केवल भोजन नहीं, बल्कि परिवार के साथ बिताए गए खूबसूरत पलों को और भी यादगार बनाना है। यहां आने वाले मेहमान अपने परिवार के साथ समय बिताते हुए संगीत, मनोरंजन और विविध गतिविधियों का आनंद ले सकेंगे। कार्यक्रम के दौरान लाइव सिंगर की प्रस्तुति माहौल को और भी खुशनुमा बनाएगी, वहीं बच्चों के लिए विशेष एक्टिविटी जोन तैयार किया गया है, जहां वे खेल और रचनात्मक गतिविधियों में भाग ले सकेंगे।
ब्रंच में मेहमानों के लिए एक भव्य मल्टी-कुज़ीन स्प्रेड तैयार किया गया है, जिसमें भारतीय, एशियन और कॉन्टिनेंटल व्यंजनों की विस्तृत श्रृंखला शामिल होगी। लाइव कुकिंग स्टेशन्स पर ताजा और गरमागरम व्यंजन परोसे जाएंगे, जो इस अनुभव को और भी खास बनाएंगे। साथ ही, पारंपरिक भारतीय व्यंजन और क्षेत्रीय स्वाद लोगों को घर जैसा एहसास देंगे। मिठाइयों के शौकीनों के लिए आर्टिसनल बेकरी और डेजर्ट्स का विशेष कलेक्शन भी उपलब्ध रहेगा।
यह विशेष आयोजन 10 मई को दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक एस कैफे, शेरेटन ग्रैंड पैलेस इंदौर में आयोजित किया जाएगा।
*इस अवसर पर शेरेटन ग्रैंड पैलेस इंदौर के डायरेक्टर ऑफ एफएंडबी गुरप्रीत सिंह सोढ़ी ने कहा,* “मदर्स डे हमारे लिए केवल एक दिन नहीं, बल्कि उस भावना का उत्सव है, जो हर परिवार की नींव है। हम इस खास दिन पर ऐसा अनुभव देना चाहते हैं, जहां हर मां खुद को सम्मानित और विशेष महसूस करे, और परिवार के साथ बिताए गए ये पल हमेशा के लिए यादगार बन जाएं।”
होटल प्रबंधन का उद्देश्य इस आयोजन के माध्यम से परिवारों को एक ऐसा मंच देना है, जहां वे अपने प्रियजनों के साथ स्नेह, खुशी और अपनापन साझा कर सकें।
