2 नवंबर का पंचांग: दोपहर 12:06 बजे तक रहेगा ‘शुभ योग’, जानें अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल का समय
Spread the loveAaj Ka Panchang: हिंदू धर्म में...
Spread the loveAaj Ka Panchang: हिंदू धर्म में...
Spread the loveAaj Ka Rashifal 2 November 2026:...
Spread the loveबिलासपुर- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री...
रायपुर, 07 मई 2026
जशपुर कलेक्टर द्वारा प्राकृतिक आपदा के कारण हुई जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिवारों को आर.बी.सी. 6-4 के तहत कुल 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बगीचा तहसील के ग्राम कुटमा निवासी स्वर्गीय सुरजो राम की 23 सितम्बर 2024 को मधुमक्खियों के काटने से मृत्यु हो गई थी। इस मामले में मृतक की निकटतम वारिस पत्नी फिलीसीता भगत को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
इसी प्रकार, पत्थलगांव तहसील के ग्राम पंगसुवां निवासी स्वर्गीय बृजराम बेहरा की 05 सितम्बर 2025 को कुएं में डूबने से मृत्यु हो गई थी। इस प्रकरण में मृतक के पुत्र आजाद बेहरा को निकटतम वारिस के रूप में 4 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की गई है।
जिला प्रशासन द्वारा प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित परिवारों को त्वरित राहत उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आर.बी.सी. 6-4 प्रावधान के तहत लगातार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि संकट की घड़ी में प्रभावित परिवारों को आवश्यक संबल मिल सके।
