इंदौर में 22 से 29 मई तक होगा पंचकुंडी महायज्ञ व श्रीराम कथा का आयोजन
इंदौर, 3 मई 2026।
साकेतवासी श्री घनश्याम दास जी महाराज की प्रेरणा एवं हरि धाम पीठाधीश्वर श्री सुखदेव दास जी महाराज के सानिध्य में श्री हनुमत महायज्ञ एवं श्रीराम कथा के भव्य आयोजन की तैयारियां विधिवत भूमि पूजन के साथ प्रारंभ हो गईं। यह आयोजन श्री हरिधाम, हवा बंगला-खेत रोड, इंदौर में हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ।
संयोजक गोपाल जी अग्रवाल एवं संजय जी अग्रवाल (वर्ल्ड हिंदू फेडरेशन) ने बताया कि भूमि पूजन समारोह में बड़ी संख्या में हनुमान भक्तों और श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन
समारोह की अध्यक्षता श्री सुरेश चोपड़ा जी ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन महामंत्री श्री सुधीर जी अग्रवाल ने किया।
भूमि पूजन में प्रमुख यजमान के रूप में श्री ललित जी अग्रवाल, ओम जी अग्रवाल, विजय जी राणा एवं सीताराम जी नरेड़ी उपस्थित रहे। वहीं प्रशासनिक अधिकारी श्री गोपाल जी वर्मा की विशेष उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापना एवं पूजन कर महायज्ञ की सफलता के लिए मंगलकामनाएं कीं।
22 मई से शुरू होगा पंचकुंडी श्री हनुमत महायज्ञ
आयोजकों के अनुसार पंचकुंडी श्री हनुमत महायज्ञ का आयोजन 22 मई से 29 मई 2026 तक किया जाएगा। इस दौरान प्रतिदिन धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
कार्यक्रम की रूपरेखा
श्री हनुमत महायज्ञ — 22 से 29 मई, प्रातः 8 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक
श्रीराम कथा — 23 से 29 मई, प्रतिदिन सायं 3 बजे से 6 बजे तक
भव्य कलश यात्रा — 22 मई, शाम 4 बजे
पं. राम प्रपन्नाचार्य जी सुनाएंगे श्रीराम कथा
कार्यक्रम में कथा वाचन पं. श्री राम प्रपन्नाचार्य जी महाराज (श्रीराम वृंदावन) द्वारा किया जाएगा। आयोजन में 51 वैदिक विद्वानों की उपस्थिति में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे।
विशेष रूप से 11 लाख आहुतियों का दिव्य यज्ञ एवं श्री महालक्ष्मी यज्ञ भी आयोजित किया जाएगा, जिससे यजमानों एवं श्रद्धालुओं को पुण्य लाभ प्राप्त होगा।
29 मई को होगा विशाल भंडारा
महायज्ञ की पूर्णाहुति 29 मई को दोपहर 2 बजे होगी। इसके बाद सायं 7 बजे कथा समापन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
श्रद्धालुओं से शामिल होने की अपील
आयोजकों ने कहा कि यह आयोजन इंदौरवासियों के सुख, समृद्धि और शांति के लिए किया जा रहा है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं एवं नागरिकों से परिवार सहित आयोजन में पहुंचकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।
संपर्क सूत्र
श्री हरिधाम लोक मंगल न्यास
मो.: 99939 81008, 9425059203
आयोजन स्थल
श्री हरिधाम, हवा बंगला-खेत रोड, इंदौर (मध्यप्रदेश)
