Aaj ka Panchang 5 November 2026: दक्षिण दिशा में यात्रा करने से बचें, जानें आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त
Spread the loveहिंदू धर्म में पंचांग का काफी...
Spread the loveहिंदू धर्म में पंचांग का काफी...
Spread the loveAaj ka Rashifal 05 November 2026:...
Spread the love00 मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता...
उज्जैन। शासन स्थापना दिवस के अवसर पर ऋषभदेव छगनीराम पेढ़ी, खाराकुआं पर उज्जैन श्री संघ द्वारा ध्वजारोहण कर उत्साहपूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्री सिद्धचक्र आराधना स्थली केसरियानाथ तीर्थ स्थित पेढ़ी पर परम पूज्य आचार्य श्री नवरत्न सागर सूरीश्वर जी म.सा. के आशीर्वाद एवं परम पूज्य आचार्य श्री विश्व रत्न सागर सूरीश्वर जी म.सा. की प्रेरणा से, आचार्य श्री मुक्ति सागर सूरीश्वर जी म.सा. एवं साध्वी श्री चारुधर्मा श्री जी म.सा. की पावन निश्रा में यह आयोजन संपन्न हुआ। प्रातः 8 बजे चतुर्वेदी संघ के साथ भक्ति गीत एवं नृत्य के साथ ध्वज यात्रा निकाली गई, जो श्री अजीतनाथ मंदिर से प्रारंभ होकर ऋषभदेव छगनीराम पेढ़ी, खाराकुआं पहुंची। यहां आचार्य श्री मुक्ति सागर सूरीश्वर जी म.सा. ने शासन स्थापना दिवस का महत्व समझाया। नवरत्न महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती पदमा जैन ने बताया कि जिस प्रकार देश में 15 अगस्त एवं 26 जनवरी को ध्वजारोहण किया जाता है, उसी प्रकार जैन समाज वैशाख सुदी ग्यारस के दिन ध्वजारोहण कर इस पर्व को मनाता है। लगभग 2600 वर्ष पूर्व भगवान महावीर स्वामी ने इसी दिन चतुर्वेदी संघ के समक्ष जिन शासन की स्थापना की थी। कार्यक्रम का संचालन श्री संजय जी खली वाले ने किया। कार्यक्रम पश्चात लड्डू की प्रभावना विभिन्न समाजजनों द्वारा की गई, जिसमें श्री संजय जी अपूर्व जी (स्वस्तिक टाइल्स), सोराबजी महेन्द्र जी सिरोलिया परिवार, कोमल बेन सागरमलजी, अभिषेक जी डग परिवार एवं विशाल कुमार (मोनू भैया लड्डू वाले) का विशेष सहयोग रहा। नवरत्न परिवार के संयोजन में वैशाख सुदी ग्यारस पर देशभर में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिसके किट के लाभार्थी नवरत्न परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अरुण जी फुलेरा (पिपलोन) रहे। इस मौके पर ट्रस्ट मंडल, नवरत्न महिला मंडल, नवरत्न भक्तामर मंडल, नवरत्न बालिका मंडल एवं अन्य जैन संगठनों की सहभागिता रही। उज्जैन सहित देशभर में जैन समाज द्वारा यह शासन स्थापना दिवस श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया।
