छत्तीसगढ़-ओडिशा के आपसी सहयोग, विकास और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर साय ने की माझी से चर्चा
Spread the love00 मुख्यमंत्री साय ने ओडिशा के...
Spread the love00 मुख्यमंत्री साय ने ओडिशा के...
Spread the loveराशिफल : 21 सितंबर, 2026 राशिफल...
Spread the loveराजनाथ सिंह ने भारत-जापान डिफेंस पार्टनरशिप...
इंदौर, के Oriental University, Indore में बहुप्रतीक्षित वार्षिक उत्सव “अथर्वा 2026” का शुभारंभ आज से हो गया है। यह छह दिवसीय महोत्सव 2 मई तक चलेगा, जिसमें विद्यार्थियों की प्रतिभा, संस्कृति और रचनात्मकता का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।
महोत्सव का उद्घाटन संतोष कुमार सिंह द्वारा सोमवार सुबह किया गया। इससे पहले आयोजित पोस्टर रिवील कार्यक्रम में छात्रों ने फ्लैश मॉब और आकर्षक प्रस्तुतियों से पूरे परिसर को उत्साह से सराबोर कर दिया।
कार्यक्रम में प्रो-चांसलर प्रो. (डॉ.) ध्रुव घई, मुख्य प्रबंध निदेशक प्रो. (डॉ.) गरिमा घई, वाइस चांसलर प्रो. (डॉ.) अमोल गोरे सहित विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। आयोजन विश्वविद्यालय के चांसलर प्रवीण ठकराल के मार्गदर्शन में संपन्न हो रहा है।
मुख्य आकर्षण
अथर्वा 2026 के तहत 1 मई को हाई-एनर्जी DJ नाइट का आयोजन किया जाएगा, वहीं 2 मई को बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर Akasa Singh का लाइव कॉन्सर्ट महोत्सव का प्रमुख आकर्षण रहेगा।
विविध प्रतियोगिताएं
महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक, खेल और तकनीकी प्रतियोगिताओं की श्रृंखला आयोजित की जाएगी। इनमें सिंगिंग, डांस, फैशन शो, क्रिकेट, दौड़, कोडिंग, रोबो रेस और गेमिंग जैसी गतिविधियां शामिल हैं। साथ ही रंगोली, फेस पेंटिंग, फायरलेस कुकिंग और मॉडल मेकिंग जैसी रचनात्मक प्रतियोगिताएं भी विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान करेंगी।
छात्रों को मिलेगा मंच
अथर्वा 2026 विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने और नए अनुभव हासिल करने का सुनहरा अवसर देगा। विश्वविद्यालय प्रबंधन के अनुसार यह आयोजन शिक्षा के साथ नवाचार और रचनात्मकता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
