नलखेड़ा। नगर में ब्राह्मण समाज द्वारा अपने आराध्य देव एवं भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर चल समारोह निकाला गया चल समारोह में बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज की महिलाएं पुरुष एवं बच्चे शामिल थे।रविवार को ब्राह्मण समाज द्वारा अपने आराध्य देव भगवान परशुराम जयंती पखवाड़े के तहत चल समारोह निकाला गया। चल समारोह शाम 5:00 के लगभग चौक बाजार स्थित गुप्तेश्वर महादेव मंदिर से गाजे बाजे ढोल ढमाकों के साथ प्रारंभ हुआ चल समारोह में जहां पुरुष सफेद वस्त्र पहने हुए थे वही महिलाएं पिंक एवं लाल साड़ी पहने चल समारोह में शामिल हुई थी। चल समारोह मे फूलों से सजी सुसज्जित बग्गी में भगवान परशुराम जी का चित्र रखा हुआ था जिसकी कहानी स्थान पर समाज जनों द्वारा पूजा अर्चना की आरती उतारी गई। वही चल समारोह में समाज के युवा हाथों में केसरिया ध्वज थामे हुए भगवान परशुराम के जयकारे लगा रहे थे। चल समारोह चौक बाजार, गणेश चौराहा, टॉकीज चौराहा, शिवाजी चौराहा बस स्टैंड चौराहा पुरानी कृषि उपज मंडी मार्ग होते हुए अग्रवाल धर्मशाला पहुंचा जहां सामूहिक रूप से भगवान परशुराम जी की महाआरती की गई उसके पश्चात समाज जनों के सहभोज के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज जन उपस्थित थे।
चल समारोह का कई स्थानों पर हुआ स्वागत
ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर निकाले गए चल समारोह का कई स्थानों पर ठंडा पेय पदार्थ पिलाकर एवं पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
