इंदौर।
भीषण गर्मी को देखते हुए जिला कलेक्टर शिवम वर्मा ने बड़ा फैसला लिया है। कलेक्टर ने जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 30 अप्रैल तक अवकाश घोषित कर दिया है।
प्रशासन के अनुसार, लगातार बढ़ते तापमान और हीटवेव की स्थिति को ध्यान में रखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए यह निर्णय लिया गया है।
आदेश के मुताबिक, 1 मई से नियमित ग्रीष्मकालीन अवकाश (गर्मी की छुट्टियां) शुरू हो जाएंगी।
जिला प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को तेज धूप में बाहर जाने से बचाएं और पर्याप्त पानी व सावधानी बरतें।
