अवैध शराब के परिवहन, भण्डारण और क्रय-विक्रय पर प्रतिबंध हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Spread the love – मुख्यमंत्री ने कानून व्यवस्था...
Spread the love – मुख्यमंत्री ने कानून व्यवस्था...
Spread the love – 19 से 28 नवंबर...
Spread the love देवास, 04 नवंबर । मध्य...
अम्बिकापुर 22 अप्रैल 2026
आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि सत्र 2025-26 में जेईई (मेन्स) परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। परीक्षा में आदिवासी विकास विभाग अंतर्गत जिले में संचालित मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना अंतर्गत प्रयास आवासीय विद्यालय अम्बिकापुर के कक्षा 12वीं से 41 विद्यार्थी शामिल हुए थे। शामिल विद्यार्थियों में से परीक्षा में 09 का चयन हुआ है। चयनित विद्यार्थियों में अनुसूचित जनजाति वर्ग के आकाश कुमार तिर्की, अनुसूचित जाति वर्ग के आदित्य कुमार सारथी, अनुसूचित जनजाति वर्ग के प्रीति मिंज, अन्य पिछड़ा वर्ग के अनुराग कुमार यादव, अनुसूचित जनजाति वर्ग के राहूल सिंह, कपूरचन्द सिंह, सावन लकड़ा, सुमित भगत एवं मोहन भगत चयनित हुए हैं। उन्होंने सभी चयनित छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए, उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
