24 घंटे में ‘रामायण’ की अमेरिकी प्रीमियर एडवांस बुकिंग में 27% का उछाल, लॉस एंजिल्स प्रीमियर की सकारात्मक प्रतिक्रियाओं का दिखा असर
Spread the love रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की...
Spread the love रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की...
Spread the loveमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वर्चुअल माध्यम...
Spread the love उत्सव के पहले दिन साहित्य...
इंदौर, इंदौर में ओरिएंटल यूनिवर्सिटी, इंदौर द्वाराPM SHRI स्कूलों के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के लिए तीन दिवसीय रीजनल मेंटरिंग सेशन ऑन इनोवेशनका आयोजन16 से 18 अप्रैल 2026तक DST ऑडिटोरियम में किया जा रहा है।
यह कार्यक्रममिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन के इनोवेशन सेल (MIC), AICTE, वाधवानी फाउंडेशनएवंस्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, भारत सरकारके सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य शिक्षकों एवं विद्यार्थियों में नवाचार, रचनात्मकता एवं उद्यमशीलता की भावना को बढ़ावा देना है।
इस तीन दिवसीय सत्र मेंडिज़ाइन थिंकिंग, समस्या पहचान, प्रोटोटाइप निर्माण, स्कूल इनोवेशन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तथा पिच प्रेजेंटेशन कौशलजैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। प्रतिभागियों को प्रायोगिक गतिविधियों, कार्यशालाओं एवं समूह चर्चाओं के माध्यम से अपने विचारों को साकार करने का अवसर मिलेगा।
कार्यक्रम में लगभग200 शिक्षक एवं विद्यार्थीभाग लेंगे, साथ ही उद्योग एवं अकादमिक क्षेत्र के विशेषज्ञ मेंटर्स भी उपस्थित रहेंगे। इस दौरान इनोवेशन लैब, हैंड्स-ऑन सेशन्स एवं इन्क्यूबेशन सेंटर विजिट जैसी गतिविधियाँ भी आयोजित की जाएंगी।
यह आयोजन माननीय चांसलर श्री प्रवीण ठकराल, माननीय प्रो-चांसलर प्रो. (डॉ.) ध्रुव घई एवं श्री गौरव ठकराल तथा माननीय चीफ मैनेजिंग डायरेक्टर प्रो. (डॉ.) गरिमा घई के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। कार्यक्रम की सफलता में माननीय वाइस चांसलर प्रो. (डॉ.) अमोल गोरे, श्री अजयेंद्र नाथ, डिप्टी रजिस्ट्रार, संयोजक डॉ. शैलेंद्र सिंह एवं सह-संयोजक डॉ. अतुल अग्रवाल का विशेष योगदान है।
विश्वविद्यालय का उद्देश्य इस कार्यक्रम के माध्यम से नवाचार की संस्कृति को बढ़ावा देना एवं युवाओं को आत्मनिर्भर भारत एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप तैयार करना है।
यह आयोजन भविष्य के नवाचारकर्ताओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
