संसाधनों की कमी अब पढ़ाई में बाधा न बने, इसी सोच के साथ शुरू हुई ‘संभव’ पहल
Spread the love‘संभव’ पहल के माध्यम से बोर्ड...
Spread the love‘संभव’ पहल के माध्यम से बोर्ड...
Spread the love*मुंबई*कोमल नाहटा अब ज़ी स्टूडियोज़ के...
Spread the loveमुंबई, हिंदी सिनेमा हाल के समय...
जगदलपुर 15 अप्रैल 2026
महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना जगदलपुर (ग्रामीण) द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत ग्राम पंचायत नेतानार के रंधारीरास केंद्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का एक पद और ग्राम पंचायत माड़पाल के दीवानपारा केंद्र में आंगनबाड़ी सहायिका का एक पद भरा जाना है। इच्छुक महिला उम्मीदवार इन पदों के लिए 27 अप्रैल शाम 5 बजे तक अपना आवेदन और अनिवार्य दस्तावेजों की फाइल सीधे कार्यालय में जमा कर सकती हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट https://aww.e-bharti.in/पर जाकर रिक्तियों से संबंधित विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
पात्रता मानदंडों के अनुसार, इन पदों के लिए केवल वे महिला उम्मीदवार ही पात्र होंगी जिनकी आयु 18 से 44 वर्ष के बीच है और जो उसी ग्राम की स्थायी निवासी हैं जहाँ आंगनबाड़ी केंद्र स्थित है। शैक्षणिक योग्यता के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद के लिए 12वीं बोर्ड उत्तीर्ण होना अनिवार्य है, जबकि सहायिका पद के लिए न्यूनतम योग्यता 8वीं बोर्ड उत्तीर्ण रखी गई है। चयन प्रक्रिया में विधवा, परित्यक्ता और गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों की महिलाओं को विशेष प्राथमिकता और अतिरिक्त अंक दिए जाने का प्रावधान है। आवेदकों को सलाह दी गई है कि वे आवेदन पत्र के साथ जन्म तिथि की पुष्टि हेतु अंकसूची, सक्षम अधिकारी द्वारा जारी निवास प्रमाण पत्र और यदि लागू हो तो जाति व अनुभव प्रमाण पत्र जैसे सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज स्व-प्रमाणित कर अवश्य संलग्न करें। यह भर्ती पूरी तरह से मान
