महाराष्ट्र के नासिक में राष्ट्रपति ने सिंहस्थ धर्मध्वज फहरा कर नासिक-त्र्यंबकेश्वर कुंभ पर्व का किया शुभारंभ
Spread the love मुंबई, 31 अक्टूबर। महाराष्ट्र के...
Spread the love मुंबई, 31 अक्टूबर। महाराष्ट्र के...
Spread the loveराशिफल : 01 नवंबर , 2026...
Spread the love – उप मुख्यमंत्री ने सीधी,...
इंदौर , इंदौर ओरिएंटल यूनिवर्सिटी में “डिजिटल मार्केटिंग: सिस्टम्स एंड परफॉर्मेंस इंजीनियरिंग” विषय पर पांच दिवसीय मैनेजमेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम (MDP) का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट, कॉमर्स एंड मीडिया स्टडीज द्वारा बिजनेस इन्क्यूबेशन सेंटर के सहयोग से तथा MSME टेक्नोलॉजी सेंटर – इंडो जर्मन टूल रूम, इंदौर के सहयोग से आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में छात्रों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और डिजिटल मार्केटिंग के आधुनिक सिद्धांतों एवं प्रायोगिक पहलुओं को समझा। कार्यक्रम के दौरान SEO, Google Ads, Facebook Ads, सोशल मीडिया मार्केटिंग, फनल मार्केटिंग, कंज्यूमर बिहेवियर एनालिसिस एवं लोकल सर्च ऑप्टिमाइजेशन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम के विशेषज्ञ वक्ता हर्षल कुलथिया ने अपने अनुभव के माध्यम से प्रतिभागियों को सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ प्रायोगिक प्रशिक्षण प्रदान किया। प्रतिभागियों ने Google Trends और Microsoft Clarity जैसे टूल्स का उपयोग करते हुए हीटमैप्स, सेशन रिकॉर्डिंग और कन्वर्जन रेट एनालिसिस को समझा।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को उद्योग आधारित कौशल, व्यावहारिक अनुभव और विश्लेषणात्मक समझ प्रदान करना था, ताकि वे डिजिटल युग की आवश्यकताओं के अनुरूप स्वयं को तैयार कर सकें।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की और भविष्य में भी ऐसे कौशल विकास आधारित कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए छात्रों को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का समापन विशेष अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर तथा निरंतर सीखने और पेशेवर विकास के संदेश के साथ किया गया।
यह कार्यक्रम माननीय चांसलर श्री प्रवीण ठकराल, माननीय प्रो-चांसलर प्रो. (डॉ.) ध्रुव घई एवं श्री गौरव ठकराल, तथा माननीय चीफ मैनेजिंग डायरेक्टर प्रो. (डॉ.) गरिमा घई के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की सफलता में माननीय वाइस चांसलर प्रो. (डॉ.) अमोल गोरे एवं श्री अजयेंद्र नाथ, डिप्टी रजिस्ट्रार का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
कार्यक्रम के सफल संचालन में प्रोफेसर डॉ. मनमीत सिंह, डीन – फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट, कॉमर्स एंड मीडिया स्टडीज तथा डॉ. मंजरी गुप्ता, विभागाध्यक्ष का विशेष मार्गदर्शन एवं सहयोग रहा। कार्यक्रम के सफल आयोजन में कन्वीनर रितिक सक्सेना एवं ऋषि राय (असिस्टेंट प्रोफेसर, FOMC&MS) तथा को-कन्वीनर एस. एन. दुबे (I/C, बिजनेस इन्क्यूबेशन सेंटर) की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनके समन्वय और प्रयासों से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ, जिससे प्रतिभागियों को नई सीख और भविष्य के लिए प्रेरणा प्राप्त हुई।
