29 एकड़ में मखाना तैयार, समूह की महिलाएं जल्द करेंगी हार्वेस्टिंग
Spread the loveधमतरी। किसानों की आय में वृद्धि...
Spread the loveधमतरी। किसानों की आय में वृद्धि...
Spread the loveनई दिल्ली : भारतीय टेलीकॉम सेक्टर...
Spread the loveमशहूर एक्टर नाना पाटेकर अब हमारे...
✓ युवाओं को ड्रग्स के नशे की लत लगाने वाले,अवैध नशे के सौदागर ओसामा पर, पुलिस थाना खजराना ने कसा शिकंजा
✓ आरोपी तस्कर ओसामा को 100 ग्राम से अधिक एमडी ड्रग्स कीमती लगभग 10 लाख रु. के साथ किया गिरफ्तार।
✓ नशे की लत पूरी करने ओर जल्दी पैसे कमाने की नियत से सस्ते दामों में खरीदकर महंगे दामों में बेचता था अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स।
इंदौर , इंदौर शहर मे अवैध मादक पदार्थ एवं इसमें संलिप्त अपराधियों पर प्रभावी व सख्त कार्यवाही के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त जोन 02 श्री कुमार प्रतीक, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन 02 श्री अमरेन्द्र सिंह द्वारा निर्देशित किया जिस पर सहायक पुलिस आयुक्त खजराना श्री कुंदन मंडलोई के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी खजराना विशेष टीम गठित कर लगातार अवैध मादक पदार्थ के क्रय–विक्रय व इनमें संलिप्त व्यक्तियो के संबंध मे गोपनीय रुप से आसूचना संकलन कर कार्यवाही की जा रही हैं।
इसी कड़ी में थाना खजराना की टीम द्वारा संदेहियो की तलाश एवं पतारसी खजराना क्षेत्र के अलग–अलग स्थानो पर करते बैंक ऑफ बड़ौदा के पीछे स्कीम नम्बर 134 खजराना इंदौर पर 01 संदिग्ध व्यक्ति दिखा, जो पुलिस टीम को देखकर घबराकर भागने का प्रयास करने लगा, टीम द्वारा आरोपी की घेराबंदी कर पकड़ा , जिसकी नियमानुसार तलाशी लेते आरोपी के पास से अवैध मादक पदार्थ एम डी ड्रग्स होना पाया गया ।
* आरोपी से पूछताछ करने पर अपना नाम (1) ओसामा उर्फ ओसम अंसारी उम्र 24 साल निवासी रानी पैलेस गीता नगर थाना चंदन नगर इंदौर (म.प्र.)*
{ आरोपी 12वी तक पढ़ा लिखा हे एंव मेडिकल स्टोर पर कार्य करता हे। }
जप्तशुदा मश्रुका – लगभग 10,00,000 मूल्य से अधिक का 100 ग्राम से अधिक मादक पदार्थ एम डी ड्रग्स
आरोपी से उक्त संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ एम डी ड्रग्स का नशा करने का आदि है, नशे की लत पूरी करने एवं जल्दी ओर आसानी से अमीर बनने की नियत से एमडी ड्रग्स डग राजस्थान से सप्लाई के काम को अंजाम देता था
उक्त प्रकरण में आरोपी के कब्जे से लगभग 100 ग्राम से अधिक मादक पदार्थ एम डी ड्रग्स जप्त कर, आरोपी के विरुद्ध थाना खजराना में अपराध क्रमांक 268/26 धारा 8/22 NDPS एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर, विवेचना में लिया गया है, जिसके आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । आरोपी से अवैध मादक पदार्थों के स्त्रोत व नेटवर्क के संबंध में पुलिस रिमांड लेकर पूछताछ कर संलिप्तता के आधार पर अन्य साथी आरोपियों के विरुद्ध भी वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।
सराहनीय भूमिका – उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी खजराना निरीक्षक मनोज सिंह सेंधव, उनि अनिल गौतम, प्रआर लखन लाल वर्मा, मनोज नायडे, पंकज सांवरिया, नरेश चौहान, आर. शुभम सिंह, जबर सिंह, आनंद गौतम, सचीन शर्मा, देवेंद्र यादव एवं प्रदीप सूर्यवंशी इत्यादि की अहम भूमिका रही।
