33 दिन की कठिन तपस्या के बाद तपस्वी नेहा रुणवाल का पारणा
Spread the love मक्सी में तीन दिवसीय प्रभु...
Spread the love मक्सी में तीन दिवसीय प्रभु...
Spread the loveसाथीएआई और ग्राहकों की सोच व...
Spread the loveराशिफल : 12 अक्टूबर, 2026 मेष...
✓ आरोपियो के कब्जे से लगभग 53.57 ग्राम अवैध मादक पदार्थ “MD” (अंतराष्ट्रीय कीमत करीबन 5,50,000/- रुपए) जप्त ।
✓ आरोपी तोहिद मजदूरी करता है और 12वीं कक्षा तक ही पढ़ाई की है। एवं आरोपी रखमान प्राइवेट कपड़ा फैक्ट्री में कार्य करता है और 12वीं कक्षा तक पढ़ाई की है।
✓ मादक पदार्थ पर लगातार कार्यवाही करते हुए अपराध शाखा द्वारा 01 जनवरी 2026 से आज दिनांक तक एनडीपीएस के कुल 19 प्रकरण दर्ज किए गए हैं जिनमें 37 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
इंदौर शहर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं उनकी गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में क्राईम ब्रांच टीम के द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थ के क्रय–विक्रय व इनकी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियो के संबंध मे गोपनीय रुप से आसूचना संकलन कर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है ।
👉🏻इसी अनुक्रम में क्राइम ब्रांच टीम के द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में संदिग्धों की तलाश पतारसी करने के दौरान शहर के राजकुमार सब्जी मंडी क्षेत्र में रोड के साइड में दो व्यक्ति एक काले रंग की हीरो डीलक्स गाड़ी पर बैठे दिखाई दिये जो कि पुलिस को देखकर हड़बड़ाने लगा गतिविधि से संदिग्ध लगने पर घेराबंदी कर रोका गया एवं पूछताछ करने पर कुछ का कुछ बताने लगे जिनसे नाम पता पूछने पर तोहिद खान नि नागझिरी उज्जैन एवं रखमान कुरैशी नि नागझिरी उज्जैन होना बताया जिसकी विधिवत तलाशी लेने पर एक पारदर्शी पन्नी मिली जिसमें से 53.57 ग्राम अवैध मादक पदार्थ MD बरामद की गई। आरोपियो को अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु गिरफ्तार कर अपराध पंजीबद्ध किया गया।
पुलिस कार्यवाही –
आरोपियो ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि अवैध लाभ अर्जित करने की मंशा से सस्ते में मादक पदार्थ खरीदकर नशे के आदी लोगों को अधिक दामों पर इंदौर शहर में बेचना कबूला है । आरोपियो से 53.57 ग्राम “MD” जप्त किया गया है। आरोपियो के विरुद्ध थाना अपराध शाखा में अपराध क्रमांक 44/26 धारा 8/22 NDPS एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर, विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं ।
गिरफ्तार आरोपियो के नाम –
1.तोहिद खान नि नागझिरी उज्जैन
2.रखमान कुरैशी नि नागझिरी उज्जैन
जब्त माल का विवरण : – 53.57 ग्राम MD , व 02 मोबाइल फोन एवं एक हीरो डीलक्स गाड़ी कुल मश्रूका कीमत 7,00,000/- रुपए
