श्रमवीरों के परिश्रम और पसीने से हो रहा समृद्ध छत्तीसगढ़ का निर्माण: मुख्यमंत्री साय
Spread the love00 श्रमिकों का सम्मान, सामाजिक सुरक्षा...
Spread the love00 श्रमिकों का सम्मान, सामाजिक सुरक्षा...
Spread the love00 विकसित भारत के संकल्प में...
Spread the loveविशेष लेख – धनंजय राठौर सयुक्त...
रायगढ़, 4 अप्रैल 2026
कलेक्टर के निर्देशन एवं सहायक आयुक्त आबकारी श्री क्रिस्टोफर खलखो के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में 3 अप्रैल को आबकारी वृत्त खरसिया क्षेत्र में अवैध महुआ शराब की सूचना पर छापामार कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान टीम ने कुल 10 लीटर महुआ शराब जब्त की, जिसकी अनुमानित कीमत 2000 रुपये है। यह शराब आरोपी प्रकाश भारद्वाज, उम्र 26 वर्ष, निवासी चारपारा, थाना खरसिया के कब्जे से बरामद की गई।
आबकारी विभाग ने आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। आबकारी अधिकारी ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।
