CG- भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर से टकराई कार, आरक्षक समेत 2 की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे….
Spread the loveरायपुर। राजधानी रायपुर से सड़क हादसे...
Spread the loveरायपुर। राजधानी रायपुर से सड़क हादसे...
Spread the loveडोंगरगढ़। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में...
Spread the loveधमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में...
नई दिल्ली (ऊषा माहना) : भगवान महावीर स्वामी के 2625वें जन्म कल्याणक महोत्सव की पावन संध्या पर जैन भवन में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। श्री ऑल इंडिया स्थानकवासी जैन कॉन्फ्रेंस के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु सपरिवार शामिल हुए और पूरा वातावरण भक्ति एवं श्रद्धा से ओतप्रोत हो उठा।
कार्यक्रम में प्रख्यात कवयित्री डॉ. अनामिका जैन ‘अम्बर’ ने अपनी ओजपूर्ण एवं भावपूर्ण प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजनों और काव्य पाठ के दौरान श्रद्धालु झूम उठे और पूरा हॉल भक्ति-रस में डूब गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल जैन ने अपने संबोधन में भगवान महावीर के ‘जियो और जीने दो’ सिद्धांत को आज के समय में अत्यंत प्रासंगिक बताते हुए कहा कि अहिंसा, अपरिग्रह और सत्य जैसे मूल्यों को अपनाकर समाज में शांति और सद्भाव स्थापित किया जा सकता है।
कार्यक्रम का कुशल संचालन राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. अमितराय जैन ने किया। आयोजन में राष्ट्रीय चेयरमैन विजय जैन (पानीपत) सहित अनेक राष्ट्रीय, प्रांतीय, युवा एवं महिला पदाधिकारी और गणमान्यजन उपस्थित रहे।
भजन संध्या के समापन पर भगवान महावीर के संदेशों के साथ श्रद्धालुओं के मन में शांति, भक्ति और नई ऊर्जा का संचार हुआ। यह आयोजन समाज को एकजुट करने और आध्यात्मिक चेतना जागृत करने का सशक्त माध्यम बना।
