मध्य प्रदेश में स्थित अल्ट्राटेक की इंटीग्रेटेड मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट्स, विक्रम सीमेंट वर्क्स और धार सीमेंट वर्क्स ने विश्व जल दिवस के अवसर पर जिम्मेदार जल प्रबंधन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः दोहराया है। ये यूनिट्स प्रभावी जल प्रबंधन प्रक्रियाओं और मजबूत प्रशासनिक प्रणालियों के माध्यम से जल संरक्षण के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। यूनिट्स अपने परिसरों के भीतर और आसपास के समुदायों में जल की हार्वेस्टिंग, उपयोग में कमी, पुनः उपयोग और रीसाइक्लिंग को बढ़ावा देने के लिए सक्रिय पहल कर रही हैं, जिसमें उनके कम्युनिटी वाटर कंसर्वेशन इनिशिएटिव्स की महत्वपूर्ण भूमिका है।
नीमच जिले में विक्रम सीमेंट वर्क्स द्वारा लागू किए गए कम्युनिटी वाटरशेड प्रोजेक्ट के तहत, परियोजना की शुरुआत से अब तक यूनिट के संचालन क्षेत्रों में 69 चेक डैम और तालाबों का निर्माण किया गया है। इससे हर वर्ष 15 लाख घन मीटर से अधिक जल का रिचार्ज संभव हुआ है, जिससे वर्ष 2025 में 750 से अधिक किसानों को लाभ मिला है।
धार जिले में स्थित धार सीमेंट वर्क्स ने भी इंटीग्रेटेड वाटरशेड मैनेजमेंट गतिविधियों को अपनाया है, जिसके परिणामस्वरूप परियोजना की शुरुआत से 31 मार्च 2025 तक कुल 4.8 लाख घन मीटर से अधिक जल की हार्वेस्टिंग और रिचार्जिंग की गई है। वर्ष 2025 में यूनिट ने 1.58 लाख घन मीटर जल की हार्वेस्टिंग और रिचार्जिंग की, जिससे वित्त वर्ष 2025 तक 2100 से अधिक लाभार्थियों को सहयोग मिला है।
कंपनी स्तर पर, वित्त वर्ष 2025 में अल्ट्राटेक ने अपनी विभिन्न यूनिट्स में कम्युनिटी वाटरशेड प्रोजेक्ट्स और कंसर्वेशन इनिशिएटिव्स के माध्यम से 16.2 मिलियन घन मीटर से अधिक जल की हार्वेस्टिंग और रिचार्जिंग की है। इससे देश के दूरस्थ क्षेत्रों में जल उपलब्धता में सुधार, कृषि उत्पादकता में वृद्धि और ग्रामीण आजीविका को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान मिला है।
कम्युनिटी वाटर कंसर्वेशन इनिशिएटिव्स के अलावा, अल्ट्राटेक अपने मैन्यूफैक्चरिंग ऑपरेशन्स के भीतर भी जल संरक्षण के लिए बहुआयामी रणनीति अपनाता है। इसमें समाप्त हो चुकी खदानों को जलाशयों में परिवर्तित करना, छतों पर वर्षा जल की हार्वेस्टिंग के लिए स्ट्रक्चर्स बनाना, रीसाइकल्ड वाटर के उपयोग को बढ़ाना तथा उत्पादन प्रक्रियाओं में जल उपयोग की दक्षता बढ़ाने जैसे उपाय शामिल हैं। अपनी सभी वाटर मैनेजमेंट इनिशिएटिव्स के माध्यम से, चाहे वह यूनिट्स के भीतर हों या आसपास के समुदायों में, अल्ट्राटेक ने वित्त वर्ष 2025 में कुल मिलाकर 120 मिलियन घन मीटर से अधिक जल के पुनः उपयोग, रीसाइक्लिंग, हार्वेस्टिंग और रिचार्जिंग में योगदान दिया है।
