गिल-रोहित का तूफान, वेस्टइंडीज पस्त; भारत ने 406 रन का लक्ष्य चेज कर रचा इतिहास
Spread the loveगुवाहाटी। भारत और वेस्टइंडीज के बीच...
Spread the loveगुवाहाटी। भारत और वेस्टइंडीज के बीच...
Spread the love1st Octobe Rule Changer: हर महीने...
Spread the loveरायपुर- महानदी जल विवाद को लेकर...
प्रतिभागियों को कोरिया में एक्सपोजर विजिट के अंतर्गत जल प्रसंस्करण संयंत्र एवं ग्रामीण औद्योगिक पार्क का भ्रमण कराया गया
सूरजपुर, 19 मार्च 2026
जिले में भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान एवं छत्तीसगढ़ उद्यमिता विकास केंद्र के संयुक्त सहयोग से आयोजित 18 दिवसीय सूक्ष्म उद्यमिता विकास कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षित बेरोजगार युवाओं एवं महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना, उद्यमिता कौशल का विकास करना तथा सूक्ष्म उद्यम स्थापित करने हेतु आवश्यक तकनीकी, प्रबंधकीय एवं वित्तीय ज्ञान प्रदान करना था।
इस कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को उद्यम की संकल्पना, व्यवसाय अवसरों की पहचान, परियोजना प्रतिवेदन तैयार करने की प्रक्रिया, बाजार सर्वेक्षण, लागत एवं मूल्य निर्धारण, लाभ-हानि विश्लेषण, लेखांकन की मूल बातें, बैंक ऋण प्रक्रिया एवं विभिन्न वित्तीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण को व्यावहारिक स्वरूप प्रदान करने के उद्देश्य से प्रतिभागियों को कोरिया (बैकुंठपुर) में एक्सपोजर विजिट के अंतर्गत औद्योगिक भ्रमण कराया गया। इस दौरान प्रतिभागियों ने जल प्रसंस्करण संयंत्र (वाटर प्रोसेसिंग प्लांट) एवं ग्रामीण औद्योगिक पार्क (रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क) का भ्रमण किया तथा उत्पादन प्रक्रिया, मशीनों के संचालन, गुणवत्ता नियंत्रण, पैकेजिंग, स्टॉक प्रबंधन एवं विपणन प्रणाली का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त किया।
साथ ही इस कार्यक्रम के समापन अवसर पर विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को उद्यमिता को एक सफल एवं सम्मानजनक करियर विकल्प के रूप में अपनाने हेतु प्रेरित किया तथा आत्मनिर्भर बनने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।
