CG : टीआई, एसआई, एएसआई समेत 38 पुलिसकर्मियों के हुए तबादले, जानिए किसे कहां की मिली जिम्मेदारी, देखें आदेश…..
Spread the loveबलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में...
Spread the loveबलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में...
Spread the loveजन्मोत्सव के अवसर पर शिवगंगेश्वर महादेव...
Spread the love राशिफल : 22 सितंबर, 2026...
क्रिकेट टूर्नामेंट में वितरित “BIHARI INDIA’S NO.1 SATTOO” पर उठे सवाल, आयोजकों की जांच पर भी खड़े हुए प्रश्न।
इंदौर। (देवेंद्र साहू”नादान”)शहर में आयोजित सनातन प्रीमियर लीग (SPL) क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान बांटे गए सत्तू आधारित ड्रिंक को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। टूर्नामेंट में खिलाड़ियों और दर्शकों को “BIHARI INDIA’S NO.1 SATTOO” नाम से उपलब्ध सत्तू ड्रिंक की बोतलें वितरित की गईं, जिन पर अंकित मैन्युफैक्चरिंग डेट को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
बोतल पर आज की ही तारीख
मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि ड्रिंक की बोतल पर 15/03/2026 की मैन्युफैक्चरिंग डेट प्रिंटेड है, जबकि इसी दिन यह ड्रिंक टूर्नामेंट में वितरित किया गया। आम तौर पर किसी भी पैकेज्ड पेय पदार्थ के उत्पादन, पैकेजिंग और बाजार में पहुंचने में समय लगता है। ऐसे में उसी दिन की तारीख का प्रिंट होना लोगों को संदेह में डाल रहा है।
बाजार में भी बिक रहा होगा यही प्रोडक्ट?
स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर यही सत्तू ड्रिंक बाजार में भी उपलब्ध है, तो उपभोक्ताओं के मन में इसकी गुणवत्ता और निर्माण प्रक्रिया को लेकर सवाल उठना स्वाभाविक है।
सिर्फ टूर्नामेंट में किया गया वितरण
बताया जा रहा है कि यह सत्तू ड्रिंक फिलहाल केवल सनातन प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान ही वितरित किया गया। इसके बावजूद इस मामले ने आयोजन की व्यवस्थाओं और मानकों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
आयोजकों की भूमिका पर भी सवाल
इस पूरे मामले में अब आयोजकों की जिम्मेदारी पर भी सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि किसी भी खाद्य या पेय पदार्थ के वितरण से पहले उसके लाइसेंस, मानकों और गुणवत्ता की जांच करना जरूरी होता है। ऐसे में बिना उचित जांच के इस उत्पाद के वितरण की अनुमति कैसे दी गई, यह जांच का विषय बन गया है।
जांच की मांग तेज
स्थानीय लोगों और उपभोक्ताओं ने खाद्य सुरक्षा विभाग से मामले की जांच कराने की मांग की है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि ड्रिंक के उत्पादन और वितरण में नियमों का पालन किया गया या नहीं।
