बोल नहीं सकती तो क्या हुआ, लिखकर भी रख सकती हैं अपना पक्ष; छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट की अहम टिप्पणी
Spread the loveबिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने एक...
Spread the loveबिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने एक...
Spread the loveबिलासपुर। बिलासपुर में जन्मदिन की पार्टी के...
Spread the loveअम्बिकापुर : छत्तीसगढ़ में पुराने वाहन चलाने...
मुंबई । एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल ने अपनी शादी और पति अपूर्वा पडगांवकर से अलग होने की अफवाहों पर पहली बार खुलकर बात की है। रियलिटी शो ‘द 50’ के दौरान कंटेस्टेंट भाव्या सिंह ने दिव्या पर ‘गोल्ड डिगर’ होने का आरोप लगाया और यह भी दावा किया कि वह अपने पति से अलग हो चुकी हैं। अब दिव्या ने इन सभी आरोपों का करारा जवाब दिया है। एक इंटरव्यू में दिव्या ने स्पष्ट किया कि वह और उनके पति अलग-अलग रह रहे हैं, लेकिन उनके रिश्ते में कोई दरार नहीं आई है। उन्होंने कहा, “हां, मैं अपने पति अपूर्वा से अलग रह रही हूं। मैं अपने काम की जगह के करीब रहती हूं और वह अपनी वर्कप्लेस के पास। हम अभी भी लवर्स की तरह मिलते हैं। हमारी शादी और प्यार दोनों पहले की तरह जीवित हैं। लोग आधी-अधूरी जानकारी के आधार पर अफवाहें फैला रहे हैं।” भाव्या सिंह द्वारा लगाए गए ‘गोल्ड डिगर’ के आरोप पर दिव्या ने मजेदार अंदाज में पलटवार किया। उन्होंने कहा, “मैं गोल्ड डिगर नहीं हूं, लेकिन मैं खुद को डायमंड डिगर कहलवाना पसंद करूंगी। मेरे पति हीरा हैं।” दिव्या ने यह भी बताया कि शो से बाहर आने के बाद उनके पति की प्रतिक्रिया कैसी रही। उन्होंने कहा, “जब मैं शो से बाहर आई तो अपूर्वा ने मुझे ढेर सारे स्वादिष्ट व्यंजन खिलाए। मुझे लगता है कि केवल खाना ही मुझे ठीक कर सकता है। वह मेरी दुनिया से काफी दूर हैं और बस यही चाहते हैं कि मैं खुश और स्वस्थ रहूं। यहां तक कि उन्होंने मुझसे पूछा कि मैं शो क्यों नहीं जीत पाई, जिस पर मेरा जवाब था कि हर शो को जीतना जरूरी नहीं है।” दिव्या अग्रवाल ने बिजनेसमैन अपूर्वा पडगांवकर से फरवरी 2024 में पारंपरिक मराठी रीति-रिवाजों के साथ शादी की थी। शादी के कुछ ही महीनों बाद अलगाव की अफवाहें उड़ीं, जिसे दिव्या ने सोशल मीडिया के जरिए खारिज किया था। उन्होंने साफ लिखा था कि उनकी शादी में सब कुछ ठीक है। इसके बाद हाल ही में दोनों ने अपनी एनिवर्सरी पर भी सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर अपने रिश्ते की मजबूती दिखाई।
