फिक्की एफएलओ के रेट्रो गरबा में 200 से अधिक महिलाओं ने कृष्ण थीम पर किया गरबा
Spread the love इंदौर, 29 सितंबर 2026: फिक्की...
Spread the love इंदौर, 29 सितंबर 2026: फिक्की...
Spread the loveइंदौर में ऐतिहासिक विलीज वाहनों और...
Spread the loveबलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में...
चन्देरी (अशोकनगर)।समस्त साहू समाज रामनगर, सिहंपुर चाल्दा, नावनी एवं चन्देरी के संयुक्त तत्वाधान में माँ कर्मादेवी का 1010वां जन्म महोत्सव इस वर्ष भी बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा।
समाज अध्यक्ष शिवराज साहू (नावनी वाले) और कार्यक्रम अध्यक्ष हरप्रसाद साहू ने बताया कि
यह आयोजन रविवार, 15 मार्च 2026 को चन्देरी के बजरिया मोहल्ला स्थित श्री श्री 1008 श्री मदनमोहन जी मंदिर परिसर में आयोजित होगा। समाजजनों ने सभी श्रद्धालुओं से सपरिवार उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
मुख्य अतिथि रहेंगे विधायक बृजेन्द्र सिंह यादव
कार्यक्रम में मुंगावली विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री बृजेन्द्र सिंह यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उनके साथ समाज के गणमान्य नागरिक भी कार्यक्रम में भाग लेंगे।
सुबह 10 बजे से होगा माँ कर्मादेवी का पूजन
महोत्सव की शुरुआत प्रातः 10 बजे माँ कर्मादेवी के पूजन से होगी। इसके बाद 10:30 बजे से बोली कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
छात्र-छात्राओं व अतिथियों का होगा सम्मान
मंचीय कार्यक्रम के दौरान समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया जाएगा तथा कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का अभिनंदन भी किया जाएगा।
चल समारोह और भंडारे का आयोजन
महोत्सव के अंतर्गत भव्य चल समारोह, प्रसादी वितरण तथा सामूहिक भंडारा का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन और श्रद्धालु भाग लेंगे।
समाजजनों से शामिल होने की अपील
कार्यक्रम के आयोजन में श्री श्री 1008 श्री मदनमोहन जी मंदिर समिति एवं समस्त साहू समाज, तहसील चन्देरी की प्रमुख भूमिका है। समाज अध्यक्ष शिवराज साहू (नावनी वाले) और कार्यक्रम अध्यक्ष हरप्रसाद साहू (रामनगर वाले) ने सभी समाजजनों से सपरिवार उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया है।
स्थान: श्री श्री 1008 श्री मदनमोहन जी मंदिर, बजरिया मोहल्ला, चन्देरी, जिला अशोकनगर (म.प्र.)
