देश में 22 लाख करोड़ रुपये के पेट्रोल-डीजल और गैस आयात को कम करना हमारा मिशनः नितिन गडकरी
Spread the love– केंद्रीय मंत्री गडकरी और मुख्यमंत्री...
Spread the love– केंद्रीय मंत्री गडकरी और मुख्यमंत्री...
Spread the love भोपाल, 25 सितंबर । मध्य...
Spread the love सरकारी भर्तियों के साथ MSME...
आष्टा। वन विभाग ने धर्मपुरी बीट में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध अतिक्रमण पर जेसीपी चलाई।
आष्टा रेंजर नवनीत झा द्वारा की गई बड़ी कार्यवाही
वन मंडलाधिकारी अर्चना पटेल के निर्देशन तथा उपवनमंडल अधिकारी सीहोर राजेश शर्मा के मार्गदर्शन में वन अमले ने ग्राम धर्मपुरी के कक्ष क्रमांक 145 में कार्रवाई की। यहां दो बच्चों की जघन्य हत्या के आरोपी हरिसिंह मालवीय द्वारा वन भूमि पर किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया।
वन विभाग की टीम ने करीब 3.67 हेक्टेयर वन भूमि से अतिक्रमण हटाते हुए अवैध कब्जे को मुक्त कराया। कार्रवाई के दौरान परिक्षेत्र सहायक सिद्धिगंज और परिक्षेत्र रोलागांव का पूरा वन स्टाफ मौके पर मौजूद रहा।
घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए सिद्धिगंज पुलिस बल भी कार्रवाई के दौरान मौके पर तैनात रहा।
इस कार्रवाई में पीएस सिद्धिगंज शैलेश सिंह, पीएस रोलागांव कुमेर सिंह, वनरक्षक हुकुम परमार, राहुल परमार, जितेंद्र ठाकुर, हरिओम, दीपेश राठौर, बहादुर सिंह, राजेश सहित अन्य कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही।
