चक्रवात ‘अर्नब’ ने आंध्र प्रदेश में मचाई तबाही, कई मकान क्षतिग्रस्त; मुख्यमंत्री नायडू ने अमित शाह को लिखा पत्र
Spread the love हैदराबाद, 28 अक्टूबर । चक्रवात...
Spread the love हैदराबाद, 28 अक्टूबर । चक्रवात...
Spread the love नई दिल्ली, 28 अक्टूबर ।...
Spread the love – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने...
निजी संस्थाओं में 35 पदों पर भर्ती की जाएगी
स्नातक व फार्मा योग्यता वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छा अवसर
गरियाबंद, 11 मार्च 2026
छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग तथा संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण रायपुर के निर्देशानुसार जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र गरियाबंद द्वारा में 18 मार्च 2026 को प्रातः 11ः00 बजे से दोपहर 03ः00 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। इस कैम्प के माध्यम से निजी प्रतिष्ठानों में रिक्त पदों पर भर्ती की कार्यवाही की जाएगी।
जिला रोजगार अधिकारी अंजुम अफरोज ने बताया कि प्लेसमेंट कैम्प में अपोलो फार्मेसीज लिमिटेड मोवा रायपुर तथा एनआईआईटी लिमिटेड भिलाई-दुर्ग में फार्मासिस्ट, सहायक फार्मेसी तथा एक्सिस बैंक एवं रिलेशनशिप मैनेजर के कुल 35 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक, डी-फार्मा अथवा बी-फार्मा निर्धारित की गई है। इच्छुक आवेदकों अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो तथा समस्त शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता से संबंधित अंकसूची एवं प्रमाण पत्र की मूल प्रति तथा छायाप्रति लेकर निर्धारित तिथि, स्थान और समय पर उपस्थित होकर प्लेसमेंट कैम्प का लाभ उठा सकते है।
