सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत खेड़ापति हनुमान मंदिर खजूरी में जलेगा “आशीर्वाद का दीया”
Spread the love🪔 सेवा संकल्प अभियान 2026 के...
Spread the love🪔 सेवा संकल्प अभियान 2026 के...
Spread the love पैराग्वे/सीहोर, वीआईटी भोपाल विश्वविद्यालय ने...
Spread the loveडोंगरगढ़। मां बम्लेश्वरी के दर्शन की...
इंदौर। रोबोट चौराहा स्थित श्री चिंतामण हनुमान मंदिर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी फाग महोत्सव का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन,पूजन और गुलाल अर्पण के साथ भक्तों ने फाग उत्सव का आनंद लिया।

मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित शैलेंद्र जोशी ने बताया कि फाल्गुन माह में आयोजित होने वाला यह फाग महोत्सव मंदिर की प्रमुख परंपराओं में शामिल है। इस अवसर पर विशेष पूजन किया गया और भगवान श्री कृष्णा एवं हनुमान से क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की गई।
और पंडित जोशी ने बताया कि मंदिर में आगामी 17 मार्च को भव्य कन्या पूजन एवं कन्या भोज का आयोजन भी किया जाएगा। श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कन्याओं को कार्यक्रम में शामिल कराने की अपील की गई है, ताकि कन्या पूजन और भोज का पुण्य लाभ प्राप्त किया जा सके।
फाग महोत्सव के दौरान मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। मंदिर समिति ने सभी भक्तों का आभार व्यक्त किया।
