उत्तराखंड पुलिस को मिला राष्ट्रपति निशान, अमित शाह ने सौंपा सम्मान
Spread the love तीन साल में न्याय और...
Spread the love तीन साल में न्याय और...
Spread the love रतलाम, 06 नवंबर । मध्य...
Spread the love लखनऊ, 06 नवंबर । उत्तर...
माधव एक्सप्रेस/चंदेरी। यूके, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका से आए 13 सदस्यीय विदेशी पर्यटकों के एक दल ने चंदेरी की ऐतिहासिक धरोहरों का भ्रमण किया। पर्यटकों ने पैदल चलकर चंदेरी की प्राचीन गलियों, ऐतिहासिक स्मारकों और पुरानी इमारतों को नज़दीक से देखा तथा यहाँ के इतिहास और सांस्कृतिक विरासत के बारे में इंट्रेपिड के मदन सिंह और स्थानीय गाइड कल्ले भाई से विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
भ्रमण के दौरान पर्यटकों ने चंदेरी किले सहित कई ऐतिहासिक स्थलों और फिल्मों की शूटिंग के लिए प्रसिद्ध स्थानों को भी देखा। उन्होंने चंदेरी की संकरी और प्राचीन गलियों में घूमते हुए यहाँ की पारंपरिक स्थापत्य शैली और सांस्कृतिक वातावरण का अनुभव किया।
पर्यटक स्थानीय बाज़ारों में भी पहुँचे, जहाँ उन्होंने पारंपरिक मिट्टी के बर्तन और रंग-बिरंगी चूड़ियाँ खरीदीं तथा स्थानीय कारीगरों के हुनर की सराहना की।
इस दल में मिस लिसा, मिस कैरेन, मिस्टर रॉबर्ट, मिस मिशेल, मिस्टर रॉडनी, मिस मैंडी, मिस्टर मैथ्यू, मिस शैरेन, मिस्टर बैरी, मिस बेकी, मिस लिंडसे और मिस्टर एलन शामिल थे।
पर्यटकों ने चंदेरी की प्राचीन गलियों, ऐतिहासिक वास्तुकला और शांत वातावरण की सराहना करते हुए कहा कि यह नगर अपनी समृद्ध विरासत और सांस्कृतिक परंपरा के कारण अत्यंत आकर्षक है। स्थानीय लोगों का कहना है कि विदेशी पर्यटकों की बढ़ती संख्या से चंदेरी की पर्यटन पहचान और मजबूत हो रही है, हालांकि शहर को और सुंदर एवं व्यवस्थित बनाने के लिए अभी और कार्य करने की आवश्यकता है।
