2 नवंबर का पंचांग: दोपहर 12:06 बजे तक रहेगा ‘शुभ योग’, जानें अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल का समय
Spread the loveAaj Ka Panchang: हिंदू धर्म में...
Spread the loveAaj Ka Panchang: हिंदू धर्म में...
Spread the loveAaj Ka Rashifal 2 November 2026:...
Spread the loveबिलासपुर- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री...
महासमुंद, 8 मार्च 2026
कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन एवं आदेशानुसार नीति आयोग, भारत सरकार अंतर्गत संचालित आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम के तहत विकासखंड क्षेत्र में आईईसी प्रशिक्षण एवं जन समस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम के अंतर्गत 09 मार्च से 16 मार्च 2026 तक ग्राम पंचायत सांकरा, भुरकोनी, लाखागढ़ एवं सलडीह में वृहद स्तर पर आईईसी प्रशिक्षण एवं शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल होकर ग्रामीणों को शासन की योजनाओं की जानकारी देंगे। इस दौरान ग्रामीणों को डिजिटल लेन-देन एवं डीबीटी से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिससे वे सरकारी योजनाओं के लाभ को सीधे और पारदर्शी तरीके से प्राप्त कर सकें।
साथ ही सम्पूर्णता अभियान 2.0 के अंतर्गत आयोजित इन कार्यक्रमों में ग्रामीणों के लिए जन समस्या निवारण शिविर भी लगाया जाएगा, जहां आम नागरिक अपनी समस्याएं संबंधित विभागों के समक्ष रख सकेंगे और उनका यथासंभव त्वरित निराकरण किया जाएगा। यह शिविर प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से आयोजित किए जाएंगे, जिसमें अधिक से अधिक ग्रामीणों की सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया है।
