– उन्नत इंफ्रास्ट्रक्चर, विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम और 14 शाखाओं के साथ बढ़ा रहा नेत्र चिकित्सा का दायरा
इंदौर, 7 मार्च 2026: देश के प्रतिष्ठित और अग्रणी नेत्र चिकित्सा संस्थानों में शामिल शंकरा आई सेंटर, इंदौर ने अपने स्थापना के सफल छह वर्ष पूरे कर लिए हैं। आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, अत्याधुनिक तकनीक और देश के अनुभवी नेत्र विशेषज्ञों की टीम के साथ यह संस्थान आज मध्य प्रदेश सहित आसपास के क्षेत्रों के लाखों मरीजों के लिए विश्वसनीय उपचार केंद्र बन चुका है। शंकरा आई सेंटर, इंदौर देश के प्रमुख चैरिटेबल आई हॉस्पिटल नेटवर्क शंकरा आई फाउंडेशन का हिस्सा है, जिसकी देशभर में 14 शाखाएँ संचालित हो रही हैं और जिसका उद्देश्य उन्नत एवं सुलभ नेत्र चिकित्सा सेवाएँ उपलब्ध कराना है।
पिछले छह वर्षों में शंकरा आई सेंटर, इंदौर ने आधुनिक नेत्र चिकित्सा सुविधाओं को समाज के हर वर्ग तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अस्पताल में उच्च स्तरीय मेडिकल उपकरणों और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम के माध्यम से मरीजों को सटीक जाँच और आधुनिक उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है।
इस अवसर पर शंकरा आई सेंटर, इंदौर के यूनिट हेड डॉ. कामेंद्र कुमार सिंह ने कहा, “हमारा उद्देश्य केवल इलाज तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों को विश्वस्तरीय नेत्र चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध कराना है। पिछले छह वर्षों में हमें हजारों मरीजों को बेहतर दृष्टि देने का अवसर मिला है, जो हमारे लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है। आने वाले समय में हम और अधिक आधुनिक तकनीकों तथा विशेषज्ञ सेवाओं के माध्यम से नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में अपनी सेवाओं का विस्तार करेंगे।”
वहीं शंकरा आई सेंटर, इंदौर के चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉ. अंकित देवकर ने कहा, “शंकरा की पूरी यात्रा सेवा, संवेदना और उत्कृष्ट चिकित्सा पर आधारित रही है। हमारी कोशिश है कि हर व्यक्ति को गुणवत्तापूर्ण नेत्र उपचार उपलब्ध करा सकें। अत्याधुनिक तकनीक, प्रशिक्षित विशेषज्ञों और बेहतर चिकित्सा सुविधाओं के साथ हम लगातार मरीजों को सर्वोत्तम सेवाएँ प्रदान कर रहे हैं।”
आज शंकरा आई सेंटर, इंदौर एक सुपर स्पेशलिटी आई हॉस्पिटल के रूप में स्थापित हो चुका है, जहाँ नेत्र रोगों की लगभग सभी आधुनिक सेवाएँ उपलब्ध हैं। अस्पताल में कैटरैक्ट, रेटिना, ग्लूकोमा, कॉर्निया, पीडियाट्रिक ऑप्थैल्मोलॉजी, ओकुलोप्लास्टी, लैसिक और डायबिटिक रेटिनोपैथी जैसी जटिल बीमारियों का उपचार विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा किया जा रहा है। गुणवत्ता और सुरक्षा के उच्च मानकों को बनाए रखने के लिए शंकरा आई सेंटर, इंदौर को एनएबीएच से मान्यता भी प्राप्त है, जो अस्पताल में उपचार की उत्कृष्ट गुणवत्ता और मरीजों की सुरक्षा का प्रमाण है।
संस्थान की विशेषता केवल आधुनिक उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के दूरदराज क्षेत्रों तक नेत्र चिकित्सा पहुँचाने के लिए भी यह निरंतर प्रयासरत है। इसी उद्देश्य से शंकरा आई सेंटर द्वारा समय-समय पर ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में आउटरीच आई कैंप आयोजित किए जाते हैं, जिनके माध्यम से अब तक मध्य प्रदेश के 12 से अधिक जिलों में हजारों लोगों की नेत्र जाँच और उपचार किया जा चुका है।
इसी के साथ संस्था अपनी सेवा भावना के तहत जरूरतमंद मरीजों के लिए निःशुल्क नेत्र सर्जरी की सुविधा भी उपलब्ध कराती है। हर वर्ष आउटरीच कार्यक्रमों के माध्यम से 13,000 से अधिक कैटरैक्ट सर्जरी पूरी तरह निःशुल्क की जाती हैं, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को भी नई रोशनी मिल पाती है।
आज शंकरा आई सेंटर, इंदौर सिर्फ एक अस्पताल नहीं, बल्कि आधुनिक तकनीक, विशेषज्ञ डॉक्टरों और सेवा भावना का संगम बन चुका है। छह वर्षों की यह यात्रा हजारों मरीजों के जीवन में नई रोशनी लाने की कहानी है। आने वाले समय में संस्थान इसी संकल्प के साथ उन्नत नेत्र चिकित्सा सेवाओं का विस्तार करते हुए समाज को बेहतर दृष्टि देने के अपने प्रयासों को और मजबूत करता रहेगा।
