इंदौर 5 फरवरी, 2022
जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने सांवेर जनपद पंचायत के शिप्रा में निर्माणाधीन शिप्रा माँ घाट का निरीक्षण किया। इस अवसर पर बताया गया कि यह घाट शिप्रा नदी किनारे एक करोड़ 18 लाख रूपये की लागत से बनाया जा रहा है। यह 80 मीटर लंबा होगा। श्री सिलावट ने नवीन घाट का निरीक्षण किया व शिप्रा मैया (घाट) पर पूजन-अर्चन भी किया।
