रामायणम्’ की भव्यता से प्रभावित हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा को दीं शुभकामनाएँ
Spread the loveएस.एस. राजामौली ने नितेश तिवारी और...
Spread the loveएस.एस. राजामौली ने नितेश तिवारी और...
Spread the loveरायपुर नवरात्रि के पावन अवसर पर...
Spread the love इंदौर, 17 अक्टूबर 2026 ।...
मुंबई । बॉलीवुड कपल जैकी भगनानी और रकुल प्रीत सिंह अपनी शादी की दूसरी सालगिरह मना रहा है, और इस खास मौके पर जैकी ने सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक पोस्ट शेयर की, जिसने फैंस का दिल जीत लिया। जैकी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उनकी शादी, छुट्टियों के पलों और रोजमर्रा की खूबसूरत यादों को समेटा गया है। इसके साथ उन्होंने दिल को छू लेने वाला कैप्शन लिखा “मैं तुम्हें शब्दों से कहीं ज्यादा प्यार करता हूं। मैं कभी बयां नहीं कर पाया कि तुम मेरे लिए कितनी खास हो, लेकिन आज बस इतना कहना चाहता हूं कि मेरी जिंदगी में होने के लिए शुक्रिया। हमेशा मेरा साथ देने और मेरा होने के लिए धन्यवाद।” उन्होंने आगे लिखा, “हमारी दूसरी सालगिरह मुबारक हो, रकुल। तुम्हारे साथ ये दो साल ऐसे बीते जैसे बस दो पल ही हों… क्योंकि तुम्हारे साथ हर लम्हा इतना खास होता है कि समय जैसे ठहर सा जाता है।” जैकी ने अपने संदेश को और भी खास बनाते हुए लिखा, “मैं तुम्हें बहुत प्यार करता हूं, जितना तुम सोच भी नहीं सकती। मैंने तुमसे बहुत कुछ सीखा है। जब मैं कमजोर पड़ता हूं, तुम मेरी ताकत बन जाती हो। जब मुझे मजबूती से खड़ा होना होता है, तुम मेरा सहारा बनती हो। और जब जिंदगी में अंधेरा लगता है, तुम मेरी रोशनी बन जाती हो।” जैकी की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और फैंस इस प्यारे कपल की केमिस्ट्री की जमकर तारीफ कर रहे हैं। दोनों ने 21 फरवरी 2024 को गोवा में पारंपरिक तरीके से शादी की थी। उनका रिश्ता 2021 में शुरू हुआ था और दो साल बाद भी उनका प्रेम उतना ही गहरा और खूबसूरत बना हुआ है। रकुल प्रीत सिंह दक्षिण भारतीय फिल्मों और बॉलीवुड दोनों में सक्रिय हैं, जबकि जैकी भगनानी एक सफल एक्टर और प्रोड्यूसर के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। यह कपल इंडस्ट्री में उन चुनिंदा जोड़ियों में शामिल है, जो बराबरी से एक-दूसरे का साथ देते हैं और हर सफलता में साथ जश्न मनाते हैं। बता दें कि फिल्मी दुनिया में रिश्तों की चर्चा आम है, लेकिन अक्सर देखा गया है कि अभिनेत्रियां अपने से उम्रदराज निर्माताओं से शादी करती हैं। ऐसे में जैकी भगनानी और रकुल प्रीत सिंह की जोड़ी इस मायने में खास है कि दोनों हमउम्र हैं और बराबरी, भरोसे और समझदारी के साथ अपने रिश्ते को ब्यूटीफूली आगे बढ़ा रहे हैं।
