16 अक्टूबर का पंचांग: नवरात्रि का छठा दिन, मां कात्यायनी की पूजा, जानिए अमृतकाल और राहुकाल का समय
Spread the loveAaj Ka Panchang: हिंदू धर्म में...
Spread the loveAaj Ka Panchang: हिंदू धर्म में...
Spread the loveAaj Ka Rashifal: आज 16 अक्टूबर...
Spread the loveरायपुर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ...
मुंबई: भारत में अपने 10 वर्षों के सफल सफर का जश्न मनाते हुए नेटफ्लिक्स ने अपने अब तक के सबसे बड़े और विविध कंटेंट लाइन-अप ‘नेक्स्ट ऑन नेटफ्लिक्स 2026’ की घोषणा की है। यह स्लेट भारतीय कहानियों, रचनात्मकता और प्रतिभा का उत्सव है, जिसमें देशभर के फिल्ममेकर्स, कलाकारों और क्रिएटर्स के साथ मिलकर तैयार की गई 30 से अधिक नई फिल्में, सीरीज़ और रियलिटी फॉर्मेट शामिल हैं। रोमांस, थ्रिलर, ड्रामा, कॉमेडी, रियलिटी और अनस्क्रिप्टेड जैसे हर जॉनर में फैला यह कंटेंट दर्शकों को मनोरंजन का व्यापक और समृद्ध अनुभव देने का वादा करता है। नेटफ्लिक्स का यह कदम भारत की बहुभाषी और बहुसांस्कृतिक कहानियों को वैश्विक मंच तक पहुँचाने की उसकी प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है।
मोनिका शेरगिल,वाइस प्रेसिडेंट – कंटेंट, नेटफ्लिक्स इंडिया ने कहा कि भारत में नेटफ्लिक्स के 10 साल सिर्फ कंपनी का नहीं बल्कि क्रिएटर्स, कलाकारों, पार्टनर्स, टीमों और दर्शकों का साझा जश्न है। उनके अनुसार, इस दशक ने यह साबित किया है कि भारतीय कहानियाँ बताने का कोई एक तरीका नहीं होता और न ही दर्शक एक जैसे होते हैं। भारत में कई भारत बसते हैं, और नेटफ्लिक्स का उद्देश्य इन सभी आवाज़ों और अनुभवों को अपनाकर उन्हें दुनिया के सामने लाना है।
रोमांस और इमोशनल ड्रामा की श्रेणी में दर्शकों को कई दिल छू लेने वाली कहानियाँ देखने को मिलेंगी। ‘#लव’ आधुनिक डेटिंग और टेक स्टार्टअप्स की दुनिया में रिश्तों की केमिस्ट्री बनाम कम्पैटिबिलिटी की बहस को सामने लाती है, जबकि ‘मिसमैच्ड सीज़न 4’ डिंपल और ऋषि की अधूरी प्रेम कहानी को नए मोड़ पर ले जाता है। ‘मुसाफिर कैफे’ एक सुकूनभरी प्रेम यात्रा है, वहीं ‘यह दिल सुन रहा है’ प्यार, अपराध और नैतिक दुविधाओं से भरा रोमांटिक थ्रिलर प्रस्तुत करता है। इन कहानियों में आज के युवाओं की भावनाएँ, संघर्ष और रिश्तों की जटिलताएँ साफ झलकती हैं।
फैमिली और सामाजिक ड्रामा के मोर्चे पर ‘फॅमिली बिजनेस’ कॉर्पोरेट उत्तराधिकार की तीखी जंग को दिखाता है, जबकि ‘हेलो बच्चों’ एक प्रेरक शिक्षक की सच्ची कहानी के माध्यम से शिक्षा की ताकत को रेखांकित करता है। ‘हम हिंदुस्तानी’ भारत के पहले लोकतांत्रिक चुनाव की ऐतिहासिक यात्रा को जीवंत करता है और ‘लेगसी’ शक्ति, परिवार और विरासत की टकराहट को अपराध जगत की पृष्ठभूमि में पेश करता है। ये सभी टाइटल्स भावनात्मक गहराई और यथार्थवादी कहानी कहने के जरिए दर्शकों को जोड़ने का प्रयास करते हैं।
क्राइम, मिस्ट्री और थ्रिलर के शौकीनों के लिए भी यह स्लेट बेहद रोमांचक है। ‘कोहरा सीज़न 2’ जांच आधारित क्राइम ड्रामा की वापसी करता है, ‘ग्लोरी’ खेल और हत्या की गुत्थी को जोड़ता है, और ‘तलाश: ए मदर’स सर्च’ एक मां की अपने बच्चे की खोज की भावनात्मक थ्रिलर है। ‘टास्करी: द स्मगलर’स वेब’ कस्टम्स की हाई-स्टेक दुनिया दिखाता है, जबकि ‘घूसखोर पंडत’, ‘इक्का’, ‘कर्तव्य’ और ‘गांधारी’ जैसी कहानियाँ भ्रष्टाचार, कानून, कर्तव्य और प्रतिशोध के इर्द-गिर्द घूमती हैं, जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखने का वादा करती हैं।
हल्के-फुल्के और पारिवारिक मनोरंजन की तलाश करने वाले दर्शकों के लिए भी कई विकल्प मौजूद हैं। ‘चुंबक’ पड़ोस और रिश्तों की गर्माहट को फिर से जीवित करता है, ‘ढिंढोरा सीज़न 2’ भुवन बाम की कॉमिक दुनिया को आगे बढ़ाता है, और ‘मामला लीगल है सीज़न 2’ कोर्टरूम कॉमेडी के जरिए हास्य का तड़का लगाता है। ‘सुपर सुब्बू’ एक अनोखी और मज़ेदार यात्रा है, जबकि ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ अपने नए सीज़न के साथ दर्शकों को हंसी और मनोरंजन की गारंटी देता है।
